हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

प्रेग्नेंट होने पर मुझे शो से निकाला, ट्रोलिंग से दुखी नेहा धूपिया ने खोला बॉलीवुड का काला सच

Neha Dhupia
विज्ञापन

Neha dhupia on bollywood discrimination: नेहा धूपिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए भेदभाव को लेकर खुल कर बात की है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें कई बार अपने वजन और फिजिक को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें सब कुछ फाइनल होने के बाद भी शो से बाहर कर दिया गया, क्योंकि मेकर्स को पता चल गया कि वो मां बनने वाली हैं। नेहा धूपिया ने आगे सवाल किया कि आपने कभी किसी बड़ी एक्ट्रेस के साथ ऐसा भेदभाव होते देखा है। इतना ही नहीं इसके अलावा भी कई अजीब वजह के कारण उन्हें प्रोजेक्ट से निकाला जा चुका है।

शॉर्प फेस की वजह से फिल्म से निकाली गई

एक्ट्रेस ने बताया कि अगर आपको फिल्म में किसी से रिप्लेस करने का फैसला ले लिया गया तो इसके लिए मेकर्स आपको कोई भी वजह दे सकते हैं। नेहा ने बताया कि उन्हें तो ऐसी वजह बताई गई, जिसे सुन कर वो हैरान रह गईं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ये बोलकर फिल्म से निकाल दिया गया कि उनका फेस कट बहुत शॉर्प है।

वजन कम करने को मना किया तो निकाली गई

नेहा ने बताया एक फिल्म के लिए उन्हें कहा गया कि 7 से 10 किलो वजन कम करे लें, लेकिन एक्ट्रेस ऐसा नहीं करना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने मेकर्स से कहा कि वो कैरेक्टर के हिसाब से बिल्कुल फिट हैं, उन्हें वजन कम करने की जरूरत नहीं हैं। इसके बाद नेहा को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो मेकर्स ने कहा आपके साथ काम नहीं करना चाहते

नेहा को बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी से पहले से एक शो साइन किया हुआ था। एक्ट्रेस को जब पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं, तो उन्होंने मेकर्स को बताया। मगर एक्ट्रेस ने ये कह कर मना कर दिया कि हम अब आपके साथ काम नहीं करना चाहते। नेहा ने बताया कि अगले 7-8 महीने तक उस शो की शूटिंग नहीं होनी थी और उसके बाद भी उन्हें निकाल दिया गया।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola