Deeksha Priyadarshi
Deeksha
Read More---विज्ञापन---
Nayantara is highest paid actress of south: आजकल सेलेब्स ऐड एंडोर्समेंट से फिल्मों से भी अधिक पैसे कमाते हैं। बॉलीवुड में दीपिका, करीना, कैटरीना वो नाम हैं, जो एक ऐड के लिए 5 करोड़ या उससे ज्यादा फीस लेती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साउथ एक्ट्रेस नयनतारा साउथ इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं। नयनतारा ने हर गुजरते दिन के साथ अपने परफॉर्मेंस से लोगों को हैरान किया है। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वो एक पार्ट टाइम मॉडल और टेलिविजन प्रेजेंटर थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नयनतारा ने हाल ही में 50 सेकंड के ऐड के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। ये ऐड दो दिनों में शूट हुआ था और तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुआ था। वहीं अगर फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। बॉलीवुड में दीपिका और करीना वो एक्ट्रेस हैं, जो एक फिल्म के लिए इतना पैसा चार्ज करती हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नयनतारा लग्जरी लाइफ जीती हैं, एक्ट्रेस का मुंबई में 4 बेडरूम का लग्जरी फ्लैट है, जहां वो अपने पति विग्नेश और दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के पास BMW 5 सीरीज, BMW 7 सीरीज और टोयोटा इनोवा जैसी महंगे कार और प्राइवेट जेट भी हैं। उनके कलेक्शन में लग्जीरियस मर्सिडीज मेबैक है, जो हाल ही में उनके पति ने उन्हें 39 वें बर्थडे पर गिफ्ट की थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
घर और गाड़ियों के अलावा नयनतारा एक प्रोडक्शन हाउस की को ओनर भी है। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम ‘राउडी’ है, जिसे एक्ट्रेस के पति संभालते हैं। हाल में एक्ट्रेस ने 9 SKIN नाम से अपना स्किन केयर ब्रांड लॉन्च किया है। एक्ट्रेस के नेटवर्थ की बात करें तो एक्ट्रेस 183 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें मनोरंजन, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।