---विज्ञापन---

मनोरंजन angle-right

TV के शक्तिमान ने रणवीर को दी देश छोड़ने की सलाह, कहा- कितना भी बड़ा स्टार हो….

Ranveer Singh: शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना रणवीर सिंह पर बुरी तरह से भड़क गए हैं। रणवीर के शक्तिमान बनने पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने खूब खरी-खोटी सुनाई है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मुकेश का साथ देना शुरू कर दिया है।

---विज्ञापन---

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। मगर इस बार रणवीर (Ranveer Singh)  अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर फिर से विवादों में घिर गए हैं। वहीं रणवीर पर निशाना साधने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि छोटे पर्दे का शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना हैं। मुकेश खन्ना रणवीर से काफी नाराज हैं और उन्होंने रणवीर को खूब खरी खोटी सुनाई है। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रणवीर की क्लास लगानी शुरू कर दी है।

शक्तिमान फिल्म से जुड़ा है मामला

छोटे पर्दे का सुपरहिट शो ‘शक्तिमान’ तो सभी ने देखा होगा। इस शो से ज्यादातर लोगों के बचपन की यादें जुड़ी हैं। पिछले काफी समय से ‘शक्तिमान’ शो पर फिल्म बनाने की बात चल रही है। खबरें आ रहीं थीं कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्म में शक्तिमान का रोल निभाएंगे और उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली है। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई, जिसके बाद शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना का गुस्सा फूट पड़ा है।

---विज्ञापन---

https://www.instagram.com/p/C4m3J1Vovvh/

मुकेश खन्ना ने दिया बयान

मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भड़ास निकाली है। उन्होंने रणवीर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मैं शक्तिमान की इज्जत का मजाक नहीं बनने दूंगा। इसी के साथ मुकेश खन्ना ने कैप्शन में लिखा, पूरा सोशल मीडिया महीनों से इन अफवाहों से भरा पड़ा था कि रणवीर करेगा शक्तिमान और हर कोई नाराज था इसे लेकर। मैं चुप रहा। लेकिन जब चैनल्स ने भी ऐलान करना शुरू कर दिया कि रणवीर साइन हो गया है। तो मुझे मुंह खोलना पड़ा और मैंने बोल दिया कि ऐसी इमेज वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो शक्तिमान नहीं बन सकता।

---विज्ञापन---

न्यूड फोटोशूट पर भड़के

मुकेश खन्ना ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट की भी काफी आलोचना की है। न्यूड तस्वीरें खिंचवाने पर कमेंट करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि, रणवीर को देश छोड़कर विदेश चले जाना चाहिए। उन्हें फिनलैंड या स्पेन में जाकर रहना चाहिए, जहां न्यूडिटी के कैंप लगते हैं। वहां खुलेआम घूमें और फिल्मों में काम करें। ऐसे ढेर सारे सीन करने के लिए वहां जरूर मिलेंगे।

---विज्ञापन---

यूजर्स ने दिया साथ

मुकेश खन्ना की इस पोस्ट कर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘रणवीर सिंह शक्तिमान नहीं करेगा कन्फर्म…वरना पूरा शक्तिमान बर्बाद कर देता वो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुकेश जी आप ही हीरो बन जाइए इसमें…रजनी सर अगर इस उम्र में चिट्टी में बन सकते हैं तो आप अपनी मूवी में शक्तिमान क्यों नहीं बन सकते हैं।’ अगले यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अब तो रणवीर सिंह भी बोल देगा सॉरी शक्तिमान।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘दिल को सुकून मिला ये खबर सुनकर कि रणवीर शक्तिमान नहीं बन रहे।’ वहीं कई यूजर्स इस रोल के लिए विद्युत जामवाल और अक्षय कुमार को बेस्ट बता रहे हैं।

First published on: Mar 18, 2024 03:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola