Miss World: एक बार फिर से पूरे 28 साल बाद वो पल आ रहा है, जिसका लोग दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं। जी हां, 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता के फाइनल में अब बस कुछ ही समय रह गया है। भारत की धरती पर एक बार फिर से ‘मिस वर्ल्ड’ का नाम सलेक्ट किया जाएगा। इस बीच अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस बार की इस प्रतियोगिता में क्या खास होने वाला है। आइए जानते हैं…
Megan Young-करण जौहर
71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन (Miss World 2024) में बतौर प्रजेंटर के तौर पर इस बार मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर और साल 2013 की ‘विश्व सुंदरी’ Megan Young है। Miss World के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट हुई है, जिसमें प्रजेंटर के तौर पर करण जौहर और Megan Young का नाम सामने आया है। देखने वाली बात होगी कि इन दोनों की जुगलबंदी क्या धमाका करेगी? और कैसे ये इस इवेंट में तड़का लगाएंगे।
कौन हैं Megan Young?
71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता को प्रजेंट करने वाली Megan Young साल 2013 में मिस वर्ल्ड के खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। जी हां, साल 2013 की मिस वर्ल्ड इस बार बतौर प्रजेंटर के तौर पर इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
और क्या खास?
ना सिर्फ करण जौहर और Megan Young बल्कि 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ भी स्पेशल म्यूजिक गेस्ट के तौर पर मौजूद रहेंगे। नेहा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो और उनके भाई टोनी इस बार की मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता में #IndiakiJaiHo पर परफॉर्म करने वाले हैं। फैंस में इसको लेकर भी खूब एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है और हर कोई अब मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता के फाइनल का इंतजार कर रहा है।
यह भी पढ़ें- दिल थाम के बैठें, इंतजार हो रहा खत्म… कब और कहां देख सकेंगे Miss World का लाइव फिनाले?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
14 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
14 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
18 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
28 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
28 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
29 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
29 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines