---विज्ञापन---

दिल थाम के बैठें, इंतजार हो रहा खत्म… कब और कहां देख सकेंगे Miss World 2024 का लाइव फिनाले?

Miss World 2024: 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन (Miss World 2024) के फिनाले में अब बस कुछ ही टाइम रह गया है। इस कॉम्पिटिशन के फिनाले को कब और कहां देख सकते हैं? आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Miss World 2024: दिल थाम के हर कोई जिस पल का इंतजार कर रहा है, उसमें अब कुछ ही घंटे का समय रह गया है। जी हां, आज यानी 9 मार्च को 71वीं ‘मिस वर्ल्ड’ पेजेंट प्रतियोगिता का फिनाले है। 28 साल के बाद भारत मिस वर्ल्ड की मेजबानी कर रहा है। तमाम देशों की हसीनाएं इंडिया में मौजूद हैं। फाइनल के बेहद करीब जा चुका 71वां मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन (Miss World 2024) अब दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ा रहा है।

भारत की धरती पर चुनी जाएगी 71वीं ‘विश्व सुदंरी’ 

हर कोई बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहा है, जब भारत की धरती पर एक बार फिर से ‘विश्व सुदंरी’ को चुना जाएगा। इस प्रतियोगिता के फिनाले को कब और कहां देखा जा सकता है, इसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं, तो आइए आपको बता देते हैं इस इवेंट के फाइनल की डिटेल्स…

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss World (@missworld)

---विज्ञापन---

कब और कहां देखे लाइव?

भारत में हो रहा 71वां मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन (Miss World 2024) का फाइनल 9 मार्च 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। इस फिनाले का सीधा प्रसारण सोनी लिव पर IST शाम 7:30 बजे होगा। फिनाले में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है, तो फैंस और दर्शकों में इसके लिए एक्साइटमेंट भी बढ़ी हुई है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss World (@missworld)

---विज्ञापन---

कौन कर रहा भारत को रिप्रजेंट?

बात जब अपने देश की होती है, तो फिर कोई पीछे नहीं रहता। इस बार फेमिना मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी, भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले भारत की रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर ने इस ताज को अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया है। अब सिनी शेट्टी से भी हर कोई यही उम्मीद कर रहा है और लोगों की दुआएं सिनी के साथ है। अपनी ही धरती पर अब सिनी अपना जलवा दिखाएंगी। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का ताज किसके सिर सजेगा?

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss World (@missworld)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- एक अनाथ शख्‍स के द‍िमाग की उपज है Miss World कॉम्पिटिशन, लड़क‍ियों को ब‍िक‍िनी में देखने की थी ख्‍वाह‍िश!

---विज्ञापन---

First published on: Mar 07, 2024 01:01 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola