sini shetty miss world 2024

Miss World 2024: ब्यूटी विथ द पर्पज राउंड की विनर बनीं ब्राजील की हसीना, करण जौहर ने दी बधाई

Miss World 2024 Live Update: मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले आज 9 मार्च को हो रहा है। 28 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब भारत की धरती पर इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट की प्रतियोगिता हो रही है। इस मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। वहीं भारत की नजरें सिनी शेट्टी पर हैं।

Miss World 2024 Live Update: मिस वर्ल्ड 2024 के ग्रैंड फिनाले का आगाज हो गया है। फिनाले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। इस दौरान पूरे देश की नजरें सिनी शेट्टी (Sini Shetty) पर टिकी हुई हैं। इस बीच पहले राउंड में Leticia Frota ने पहले राउंड को जीता है। Leticia Frota ब्यूटी विथ द पर्पज की विनर बनी हैं। इस मौके पर करण जौहर ने विनर का नाम अनाउंस करते हुए Leticia Frota को विनर बनने के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जज के पैनल में ये शामिल

आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड 2024 की प्रतियोगिता का फिनाले शाम 7:30 बजे से शुरू हो चुका है। इस मौके पर 112 देशों के पार्टिसिपेंट्स ने हिस्सा लिया है। कुछ देर पहले ही सभी ने रैंप वॉक पर चलकर अपना टैलेंट दिखाया है। इस प्रतियोगिता को 12 जजों का एक पैनल जज करेगा। जज के इस पैनल में फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला, क्रिकेटर हरभजन सिंह, एक्ट्रेस कृति सेनन और अमृता फडनवीस शामिल हैं।

विज्ञापन

करण जौहर करेंगे होस्ट

मिस वर्ल्ड 2024 के ग्रैंड फिनाले में फिल्ममेकर करण जौहर और फिलीपींस की मिस वर्ल्ड 2013 मेगन यंग ने होस्टिंग की कमान संभाली है। आप भी अगर घर बैठकर इस प्रतियोगिता को देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी LIV पर ऑनलाइन देख सकते हैं। जाहिर है कि 28 सालों के बाद यह मौका आया है, जब मिस वर्ल्ड 2024 की मेजबानी भारत कर रहा है। भारत ने आखिरी बार सन् 1996 में मिस वर्ल्ड कंपीटीशन को होस्ट किया था। उस समय इवेंट को बेंगलुरू में आयोजित किया गया था।

https://www.instagram.com/p/C4KdC6np7G5/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0bc2acf6-9cb0-4144-bd5e-06fc3f1e9db4

विज्ञापन

सिनी शेट्टी भारत को कर रहीं रिप्रेजेंट

मिस वर्ल्ड 2024 के ग्रैंड फिनाले में पूरे देश की नजरें सिनी शेट्टी पर टिकी हुई हैं। साल 2024 की इस प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने मिस फेमिना 2022 का ताज अपने नाम किया था। बता दें कि सिनी शेट्टी 22 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनी हैं। इस प्रतियोगिता में 112 देश की सुंदरियों ने हिस्सा लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ