Sini Shetty 12वीं पास हैं या ग्रेजुएट? जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं Miss World 2024 की इंडियन कंटेस्टेंट

Sini Shetty Educational Profile: 28 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत की धरती पर मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन होने जा रहा है, जिस पर सबकी नजरें हैं। इस प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी भारत को रिप्रजेंट कर रही हैं। आइए जानते हैं कि सिनी शेट्टी कितनी पढ़ी-लिखी हैं?

sini shetty

Sini Shetty Educational Profile.

Sini Shetty Educational Profile: आज मिस वर्ल्ड 2024 का फिनाले है। पूरी दुनिया की नजरें आज इंडिया पर टिकी हैं। ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सिनी शेट्टी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। फिनाले से पहले हम आपको सिनी शेट्टी (Sini Shetty) की निजी जिंदगी से जुड़ी एक खास जानकारी देने जा रहे हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेने से पहले सिनी शेट्टी कई अलग-अलग मौकों पर इंडिया को प्रेजेंट कर चुकी हैं। अपने इस हुनर के अलावा वे पढ़ाई-लिखाई में भी बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। आइए जानते हैं कि सिनी शेट्टी ने कहां तक पढ़ाई कर रखी है?

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C4Pu6ZsqfKJ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=400a6caf-355e-4c22-81bd-0076824bd1ec

विज्ञापन

सीएफए की पढ़ाई कर रहीं सिनी शेट्टी

71वें मिस वर्ल्ड में भारत को रिप्रजेंट कर रहीं सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई मुंबई से की है। उन्होंने मुंबई के एस.के.सोमैया डिग्री कॉलेज से अकाउंट और फाइनेंस की पढ़ाई की, लेकिन ग्रेजुएट हो चुकी सिनी ने अपनी पढ़ाई आगे भी पूरी रखने की कोशिश की। यही वजह है कि अब वह चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) की पढ़ाई कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/C4KdC6np7G5/?img_index=1

विज्ञापन

डांस का भी रखती हैं शौक

सिनी शेट्टी को ब्यूटी विद ब्रेन कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि पढ़ाई के साथ ही उन्हें डांसिंग का काफी शौक रहा है। बता दें कि सिनी ने 4 साल की उम्र से क्लासिकल डांस भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। उनके डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। ब्यूटी पेजेंट के एक राउंड के दौरान सिनी शेट्टी ने अपने डांसिंग हुनर से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को ट्रिब्यूट दिया था।

विज्ञापन

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा फिनाले

गौरतलब है कि 71वें मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। 28 साल के बाद ऐसा मौका आया है, जब मिस वर्ल्ड का आयोजन आज शनिवार को भारत में हो रहा है।

इस इवेंट की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी, जिसके लिए 12 जजों का पैनल होगा। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर इवेंट को होस्ट करेंगे। साथ ही नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ समेत कई सेलेब्स भी फिनाले में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ