News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Manisha Rani: Elvish Yadav के साथ हुए विवाद को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली बिहार की ब्यूटी क्वीन Manisha Rani एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। मनीषा ने जल्द ही आग लगाने की बात कही, तो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। ऐसे में मनीषा के बयान को कई लोग एल्विश यादव से जोड़ कर देख रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मनीषा रानी लगाएंगी आग
बिग बॉस फेम मनीषा रानी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां मनीषा ने आग लगाने की बात कहकर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि मनीषा का जवाब उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के सिलसिले में था। मगर कई लोगों ने इसे एल्विश यादव से कनेक्ट करना शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट पर मनीषा ने पैपराजी को बताया कि वो किसी काम से चंडीगढ़ जा रही हैं। वहीं काम पूछने पर मनीषा रानी ने कहा कि, एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग है। आग लगाने वाले हैं और आग तो लगा ही रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
फैंस ने दिया रिएक्शन
मनीषा रानी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने एल्विश यादव पर निशाना साधा है। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ब्यूटी विद ब्रेन। दूसरे यूजर ने लिखा, आग तो लग रही है ये लड़की फायर है। एक अन्य यूजर ने एल्विश का नाम लिए बिना कहा, कतई जहर…जहर से किसी को कुछ याद आ रहा है क्या? मनीषा के एक फैन ने लिखा, आग लगे बस्ती में मनीषा है मस्ती में। किसी अलग यूजर ने कमेंट किया, कोई कॉन्ट्रोवर्सी करके हाइप बनाता है और कोई काम करके।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मनीषा और एल्विश का विवाद
एल्विश यादव और मनीषा रानी कुछ दिनों पहले कवर फोटो को लेकर विवादों में थे। कवर फोटो में मनीषा का चेहरा ना लगने पर मनीषा ने एल्विश को ब्लॉक कर दिया था, जिसपर रिएक्ट करते हुए एल्विश ने इस मामले पर सफाई दी थी। इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद कुछ फैंस मनीषा को सपोर्ट करते नजर आए थे, तो कई लोगों ने एल्विश का साथ दिया था।
यह भी पढ़ें –Manisha Rani पर Elvish Yadav ने किया पलटवार, कवर फोटो न लगाने पर क्या बोले Rao Sahab?
न्यूज 24 पर पढ़ें मनोरंजन, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।