Madgaon Express X Review: 3 दोस्तों की आफत भरी ट्रिप देख थिएटर में लगे हंसी के ठहाके, X पर मिल रहे मजेदार रिएक्शन

Madgaon Express X Review: कुणाल खेमू अपनी शानदार एक्टिंग से पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब उनकी पहली डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब साबित हो रही है। फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Madgaon Express Twitter Review

Madgaon Express Twitter Review

Madgaon Express X Review: कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ (Madgaon Express) सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए है। कुल मिलाकर दर्शकों को जो भी रिएक्शन सामने आए हैं, उससे साफ हो गया है कि फिल्म दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रही है। आलम ये है कि फिल्म को देखने के बाद दर्शक सिनेमाघरों में हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। इसका नतीजा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साफ देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि क्या कहती है हमारी जनता जनार्दन।

विज्ञापन

विज्ञापन

यहां देखें सोशल मीडिया रिएक्शन

बता दें कि फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ ने 22 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शक सिनेमाघरों से बाहर आकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘क्या मस्त फिल्म है तीनों लड़के… और नोरा… वाह वाह क्या मजेदार है।’

विज्ञापन

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहली ही बार में गेंद पार्क के बाहर। कहानी, अभिनय, पटकथा सब कुछ अमेजिंग है। फिल्म निश्चित रूप से छुपी रहेगी और पॉजिटिव डब्लूओएम और हॉलिडे पीरियड फिल्म को हफ्ते में अच्छा स्कोर करने में मदद करेगी।’

विज्ञापन

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ये वाकई में मजेदार है। शानदार मुक्के और पूरे समय लगातार हंसी। दिव्येंदु, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही, उपेन्द्र लिमये और छाया कदम सभी धमाल मचा रहे हैं।’

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह ऐसी फिल्म है, जो शानदार तरीके से हंसी और मैसेज देती है। म्यूजिक भी शानदार।’

विज्ञापन

एक और यूजर ने लिखा, ‘मडगांव एक्सप्रेस मजेदार सवारी है, कुछ सीन गुदगुदाते हैं, जबकि बाकी सीन्स ठीक हैं। स्क्रीन राइटिंग आपका ध्यान खींचती है। तीनों स्टार्स ने शानदार एक्टिंग की है।’

विज्ञापन

गौरतलब है कि ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के जरिए कुणाल खेमू ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म की स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से कमाल कर दिया है। बता दें कि फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, नोरा फतेही और उपेंद्र मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ