कैसा था Kareena और Tabu का अपनी जूनियर संग बर्ताव? Kriti Sanon को सताने लगी 'Crew' की याद

Kriti Sanon On Kareena Kapoor Tabu: फिल्म ‘क्रू’ की रिलीज के बाद कृति सेनन का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी को-स्टार्स को लेकर सोशल मीडिया पर बात की है और रिवील किया है कि सेट पर क्या-क्या होता था। कृति सेनन के साथ कौन कैसे बिहेव करता था अब ये एक्ट्रेस ने अपने फैंस के सामने रिवील किया है।

Kriti Sanon On Kareena Kapoor Tabu

फिल्म रिलीज होते ही करीना कपूर और तब्बू को लेकर क्या बोलीं कृति सेनन?

Kriti Sanon On Kareena Kapoor Tabu: आज बॉलीवुड की तीन पॉपुलर एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘क्रू’ (Crew) रिलीज हुई है। इस फिल्म में इन तीनों की तिगड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। तीनों अलग-अलग जनरेशन से हैं लेकिन पर्दे पर इन्हें साथ देख आपको ये बिल्कुल भी नहीं लगेगा कि इनमें कोई सीनियर है और कोई जूनियर। स्क्रीन की तो बात हो गई लेकिन ऑफ स्क्रीन इन तीनों की केमिस्ट्री कैसी थी और सेट पर कौन किसके साथ कैसा बर्ताव करता था अब इसका भी खुलासा हो गया है।

कृति ने फिल्म रिलीज होते ही शेयर की दिल की भावनाएं

कृति सेनन (Kriti Sanon) ने अपनी फिल्म रिलीज होते ही एक पोस्ट शेयर कर फैंस को सारी जानकारियां दे दीं और सेट के राज खोल दिए। तब्बू (Tabu) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कृति ने एक लम्बा-चौड़ा नोट शेयर किया है और फैंस को बताया है कि उनका तब्बू और करीना के साथ शूटिंग एक्सपीरियंस कैसा रहा। सेट पर सीनियर और जूनियर वाला बर्ताव कौन करता था या नहीं। साथ ही एक्ट्रेस को कौन प्यार से गले लगाता था वो भी रिवील हो गया है।

कैसा था करीना और तब्बू के साथ काम करने का अनुभव?

इन तस्वीरों के साथ एक नोट शेयर करते हुए कृति ने लिखा, ‘इस क्रू में मेरा दिल है। इन दोनों लेडीज को सालों से एडमायर कर रही हूं और इंडस्ट्री की दो मोस्ट आइकॉनिक परफॉर्मेंस के साथ काम करना बेहद खुशी की बात है! सेट पर कभी भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मैं जूनियर हूं (ऐसा बर्ताव भी नहीं किया)!! 3 अलग-अलग महिलाएं, 3 अलग एक्टर्स ने एक साथ टीम की तरह आकर केमिस्ट्री क्रिएट की है जो आपने कभी नहीं देखी होगी जबकि हमने धमाका कर दिया।’

एक्ट्रेस को अभी से आने लगी क्रू की याद

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘तब्बू मैम वार्म हग से लेकर बेबो के रोज “आज लंच में क्या खाया? तक” करीना कपूर खान से लेकर रिया कपूर का यम्मी घर का खाना जबकि उन्होंने मुझे सबसे छोटे सेक्सी कपड़े दिए थे। एकता कपूर “We’re gonna kill it” वाइब और हां हमारे प्लेन के पायलट Rajesh A Krishnan और उनके कभी न खत्म होने वाले जोक्स- इस क्रू की बहुत याद आएगी!! अभी से ही मिल रहा प्यार बहुत अच्छा लग रहा है। हमारी क्रू अब आपकी है! थिएटर में मिलते हैं दोस्तों!’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर अब फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ