Kareena Kapoor के बेहद करीब हैं सारा-इब्राहिम, Anant-Radhika की प्री-वेडिंग सेरेमनी में दिखा खास बॉन्ड

Kareena Kapoor, Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में पटौदी परिवार भी पहुंच गया है। इस दौरान पटौदी फैमिली का खास बॉन्ड नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Anant Ambani and Radhika Merchant

Anant Ambani and Radhika Merchant, image credit- News24

Kareena Kapoor, Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी को लेकर सभी बेहद एक्साइटेड है। इस ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए देश और विदेश से मेहमान पहुंचे हैं। इस बीच पटौदी परिवार भी इस ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में शिरकत करने के लिए जामनगर पहुंच गया है। इस दौरान करीना का सारा और इब्राहिम के लिए अलग ही प्यार देखने को मिला।

विज्ञापन

जामनगर पहुंचा पटौदी परिवार

दरअसल, सारा अली खान, इब्राहिम अली, करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर और जेह अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें करीना कपूर और सारा-इब्राहिम का अलग ही बॉन्ड देखने को मिला। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में करीना कपूर, सारा अली खान से खास बातचीत करती नजर आ रही हैं। इसके बाद वो अपने पिता सैफ अली खान के गले लगती हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सारा और इब्राहिम के बेहद करीब हैं करीना कपूर

इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद इब्राहिम अली खान भी करीना के पास आते हैं और दोनों बेहद प्यार के साथ अपना बॉन्ड शेयर करते हैं और हग करते हैं। सारा और इब्राहिम के साथ करीना की खास बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। हर कोई करीना की तारीफ करता है और यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने की तारीफ

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा करीना इनसे बेहद प्यार करती हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि इनमें बहुत अच्छा बॉन्ड है। एक अन्य ने कहा कि आप लोगों में इसी तरह प्यार बना रहे। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं और सबकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए सभी एक्साइटेड

इस ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी में पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की है। साथ ही विदेशों से भी मेहमान आए है। हर कोई ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी के फोटोज और वीडियो का इंतजार कर रहा है। इस ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी को लेकर हर कोई एक्साइटेड है। इतना ही नहीं बल्कि लोग ये जानने के लिए भी एक्साइटेड हैं कि इसमें क्या खास होने वाला है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ