'...तो Emergency में क्या दिखाएं?' धमकियों पर कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान

Kangana Ranaut Statement Film Emergency : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से जुड़े लोगों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसे लेकर कंगना रनौत का भी बयान सामने आया है।

Kangana Ranaut Slams Bollywood

कंगना रनौत ने फिल्म इमरजेंसी पर दिया बड़ा बयान।

Kangana Ranaut Statement Film Emergency : बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत इस वक्त अपने बयान और फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म इमरजेंसी को लेकर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसे लेकर कंगना रनौत ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर बड़ा बयान दिया।

मिल रहीं धमकियां : कंगना रनौत 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि हमारी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। हालांकि, हमारी फिल्म क्लीयर हो गई थी, लेकिन उसकी सर्टिफिकेशन रोक ली गई। क्योंकि, बहुत सारी धमकियां आ रही हैं। जान से मारने की धमकी मिल रही है। सेंसर बोर्ड वालों को भी धमकी मिल रही है।

…तो फिल्म में क्या दिखाएं : एक्ट्रेस

कंगना रनौत ने आगे कहा कि फिल्म को लेकर प्रेशर डाला जा रहा है कि मिसेस गांधी की असेसिनेशन, सिख दंगे न दिखाएं। मैं नहीं समझ पा रही हूं कि फिर फिल्म क्या दिखाएं। ऐसे में तो फिल्म चलते-चलते बीच में ब्लैक आउट हो जाएगी।

मलयासी एक्टर को भी मिली धमकी

आपको बता दें कि इससे पहले मलयाली अभिनेता विशाख नायर को भी जान से मारने की धमकी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है। साथ ही मिसबिहेव वाले मैसेज भी आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ