Kangana Ranaut ने बांधे Anant Ambani की तारीफों के पुल, कहा- बेहद समझदार और संस्कृति से जुड़े हुए

Kangana Ranaut-Anant Ambani: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी की जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने अनंत को बेहद समझदार और संस्कृति से जुड़ा हुआ बताया है। सोशल मीडिया पर अब ये पोस्ट छाया हुआ है।

Kangana Ranaut, Anant Ambani

Kangana Ranaut, Anant Ambani, image credit- News24

Kangana Ranaut-Anant Ambani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस के बेबाक बयान उन्हें सुर्खियों में रखते हैं। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपने विचार सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सामने रखती हैं। इस बीच अब ‘पंगा गर्ल’ ने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की खूब तारीफ की है। आइए जानते हैं कि अनंत को लेकर कंगना क्या बोलीं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

मेरा भाई मेरा राम- अनंत अंबानी

दरअसल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इन दिनों अपनी शादी की प्री-वेडिंग सेरेमनी को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हर तरफ अनंत और राधिका को लेकर चर्चा हो रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर अनंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने भाई और बहन के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में अनंत अपने भाई को लेकर कहते हैं कि मेरा भाई मेरा राम है और मेरी बहन मेरे लिए माता के स्वरूप जैसी है और वो माताजी के रूप में हमेशा मेरी रक्षा करती हैं। हम एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

कंगना ने की खूब तारीफ

वहीं, अब इस वीडियो पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने अपने एक्स पर लिखा कि वो सच में संस्कृति की जड़ों से जुड़े हुए और बहुत समझदार हैं। बॉलीवुड माफिया ड्रग गिरोह के साथ भी वो नहीं घूमते…. उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं। कंगना के पोस्ट पर हर कोई रिएक्ट कर रहा है और यूजर्स भी अनंत की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

देश और विदेशी मेहमान हो रहे प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल

बता दें कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू होने में अब कुछ ही टाइम रह गया है। इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश और विदेशी मेहमान शामिल हो रहे हैं। हर कोई अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए मेहमानों का तांता लगना शुरू हो गया है। विदेशों से भी मेहमान आने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ