मैं पैसों के लिए नहीं नाचती... Kangana Ranaut ने क्यों कही ये बात? खुद को लता मंगेशकर से किया कंपेयर

Kangana Ranaut on Ambani Pre Wedding Function: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे और उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी। इस बीच कंगना रनौत का एक बयान सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। आइए जानते हैं कि कंगना ने क्या कहा।

Kangana Ranaut on Ambani Pre Wedding

Kangana Ranaut on Ambani Pre Wedding Function. Photo credit- Instagram

विज्ञापन

Kangana Ranaut on Ambani Pre Wedding Function: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाक राय को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। जहां बॉलीवुड के तमाम स्टार्स अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए तो वहीं कंगना फंक्शन में दूर-दूर तक नजर नहीं आईं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री के उन स्टार्स पर टेक लिया है, जो हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे थे और वहां जबरदस्त परफॉर्मेंस भी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने खुद को लता मंगेशकर से कंपेयर भी किया है।

विज्ञापन

मैंने शादियों में कभी परफॉर्म नहीं किया

कंगना रनौत ने अपनी तुलना लता मंगेशकर से करते हुए अपने इंस्टा हैंडल पर कहा, ‘मैंने लता जी की तरह ही कभी किसी प्राइवेट इवेंट में परफॉर्म करने का ऑफर नहीं लिया है।’ इसके साथ ही उन्होंने एक आर्टिकल का फोटो भी शेयर किया है, जिसमें लिखा था, ‘लता मंगेशकर ने कहा था कि अगर कोई उन्हें 5 मिलियन भी देगा तब भी वह शादियों में गाना नहीं गाएंगी।’

kangana ranaut cryptic post

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में काफी आर्थिक तंगी झेली है लेकिन लता जी और मैं फिल्म इंडस्ट्री में दो ही लोग ऐसे हैं, जिनके गाने सबसे ज्यादा हिट हुए हैं। मुझे जितने भी पैसों का लालच दिया जाए लेकिन मैं कभी भी शादियों में डांस नहीं करती हूं। मुझे अब तक कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग के ऑफर मिल चुके हैं लेकिन मैंने आज तक उन ऑफर्स को एक्सेप्ट नहीं किया है। मैंने अवॉर्ड शो से भी दूरी बना ली।’

अंबानी की पार्टी में आमिर, सलमान और शाहरुख साथ डांस करते नजर आए थे।

विज्ञापन

बॉलीवुड सेलेब्स पर साधा निशाना

कंगना रनौत ने आगे कहा, ‘फेम और पैसे को मना करने के लिए एक मजबूत शख्सियत और गरिमा की जरूरत होती है। शॉर्ट कट की दुनिया में आज के युवाओं को यह समझने की जरूरत है कि केवल वही पैसा कमाया जा सकता है, जो ईमानदारी का हो।’ आपको बता दें कि कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन उनका इशारा अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने वाले सेलेब्स पर है, जो हाल ही में जामनगर पहुंचे थे और अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में अपनी परफॉर्मेंस दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ