---विज्ञापन---

मनोरंजन angle-right

शाहरुख-सलमान से ज्यादा पॉपुलर हैं ये यूट्यूब स्टार! 7 साल की उम्र में की थी एक्टिंग की शुरुआत

Jannat zubair popularity: जन्नत जुबैर एक ऐसी यूट्यूब स्टार हैं, जो शाहरुख और सलमान से भी पॉपुलर हैं। मुंबई में जन्मी एक्ट्रेस ने 7 साल की छोटी उम्र में ही एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जानिए उनके बारे में।

---विज्ञापन---

Jannat zubair popularity: बॉलीवुड में रेखा, श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर और आलिया भट्ट जैसी कई एक्ट्रेसेस ने चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और ये सभी अपने करियर में बहुत कामयाब रही हैं। इसी लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम भी शामिल हो चुका है, जिनकी पॉपुलैरिटी शाहरुख-सलमान से भी ज्यादा है। क्या आप जानते हैं कि जन्नत जुबैर(Jannat zubair) एक्ट्रेस होने के साथ-साथ यूट्यूब स्टार भी हैं, जिन्हें यूट्यूब पर 4.95 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 49.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ये शाहरुख और सलमान के फॉलोअर्स से भी ज्यादा है।

7 साल में की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

जन्नत का जन्म साल 2001 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने 7 साल की छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। जन्नत ने चांद के पार चलो और दिल मिल गए, फुलवा जैसे कई सीरियल्स  में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘लव का द इंड’ में श्रद्धा कपूर की छोटी बहन का किरदार निभाया है। इसके अलावा वो रानी मुखर्जी स्टारर हिचकी में दिखी थीं।

---विज्ञापन---

रोहित शेट्टी भी रह गए थे हैरान

साल 2022 में जन्नत ने खतरों की खिलाड़ी में शिरकत की थी। उन्होंने इस शो में इतना अच्छा परफॉर्म किया कि रोहित शेट्टी भी हैरान रह गए थे। एक्ट्रेस शो में टॉप 4 तक बनी रहीं। इसी साल जन्नत ने पंजाबी फिल्म कुलचे-छोले से डेब्यू किया था।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 49.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ये किसी भी बॉलीवुड स्टार से अधिक है। इंस्टा पर शाहरुख खान को 46.5 मिलियन, सारा अली खान को 45 मिलियन, करीना कपूर को 12 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

---विज्ञापन---

फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल, हर महीने कमाती हैं 25 लाख

जन्नत का नाम फोर्ब्स 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल है। उन्हें दुनिया के 30 टॉप मीडिया मार्केटिंग एंड एडवर्टाइसिंग कैटेगरी में शामिल किया गया है। जन्नत अपने सोशल मीडिया में इतनी फेमस हैं कि वो इससे हर महीने 25 करोड़ रुपए कमाती हैं।

First published on: Mar 13, 2024 12:43 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola