---विज्ञापन---

मनोरंजन angle-right

Sridevi की शादी के दो महीने बाद हुआ Janhvi Kapoor का जन्म?

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जाह्नवी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी आज 27 साल की पूरी हो चुकी हैं। मगर जाह्नवी के जन्म को लेकर एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी भी है। कई लोगों का कहना है कि श्रीदेवी की शादी से पहले ही जाह्नवी इस दुनिया में आ गई थीं। जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने इस राज पर से पर्दा उठाया है।

---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर को बी-टाउन की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। जाह्नवी ने 2018 में फिल्म ‘धड़क’ (Dhadak) से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘गुंजन सक्सेना’ (Gunjan Saxena), ‘रूही’ (Roohi) और ‘बवाल’ (Bawal) जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा। इस 6 साल के करियर में जाह्नवी अपने लव अफेयर्स को लेकर तो कई बार चर्चा में रहीं। मगर वो कभी किसी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा नहीं बनी। हालांकि जाह्नवी के जन्म का किस्सा गॉसिप के गलियारों में काफी मशहूर है। जिस पर उनके पिता बोनी कपूर ने एक बार चुप्पी तोड़ी थी।

View this post on Instagram

---विज्ञापन---

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

---विज्ञापन---

जाह्नवी कपूर का जन्म

जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को हुआ था। वहीं जाह्नवी के जन्म से महज दो महीने पहले जनवरी 1997 में ही श्रीदेवी और बोनी कपूर ने शादी रचाई थी। ऐसे में जाह्नवी के जन्म ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कई लोगों का मानना था कि, शादी से पहले ही श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। वहीं प्रेग्नेंसी के कई महीने बीत जाने के बाद उन्होंने बोनी कपूर से शादी करने का फैसला किया था।

---विज्ञापन---

बोनी कपूर ने किया खुलासा

मशहूर यूट्यूबर रोहन दुआ को दिए गए एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने जाह्नवी कपूर के जन्म का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया कि, श्रीदेवी के साथ मेरी दूसरी शादी शिरडी में हुई थी। हमने 2 जून को शिरडी में सभी से छिपकर शादी की थी और वहां एक रात रुकने के बाद हम मुंबई वापस आ गए थे। जिसके बाद हमें पता चला कि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में हमारे पास पब्लिकली शादी करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। इसलिए हमने जनवरी 1997 में सबके सामने पूरे रीति-रिवाजों से शादी रचाई और मार्च में जाह्नवी पैदा हो गई। यही वजह है कि कई लोग कहते हैं जाह्नवी का जन्म हमारी शादी से पहले हुआ था।

---विज्ञापन---

जाह्नवी कपूर क्यों जाती हैं तिरुपति

जाह्नवी कपूर को अक्सर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित तिरुपति मंदिर के दर्शन करते हुए देखा जाता है। जिसका कनेक्शन उनकी मां श्रीदेवी से है। इसी इंटरव्यू में बोनी कपूर ने खुलासा किया था कि, हम कभी अपनी धार्मिक पहचान को दर्शाने में नहीं शर्माते। फिर चाहे वो मैं हूं, श्रीदेवी हों, अनिल कपूर, सुनीता कपूर या फिर मेरी बेटी जाह्नवी कपूर ही क्यों ना हों। श्रीदेवी अपने हर जन्मदिन पर तिरुपति बालाजी के दर्शन करने जरूर जाती थीं। मैं जब भी परेशानी में होता था तो श्रीदेवी मुझे जुहू से पैदल सिद्धिविनायक मंदिर लेकर जाती थीं। इसीलिए जाह्नवी भी हर तीन महीने में एक बार तिरुपति मंदिर जरूर जाती है।

---विज्ञापन---

जाह्नवी ने की साउथ सिनेमा में एंट्री

बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब जाह्नवी कपूर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख दिया है। जाह्नवी जल्द ही जूनियर NTR की फिल्म ‘देवारा पार्ट 1’ (Devara Part 1) में नजर आएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी NTR के अपोसिट एक गांव की लड़की का रोल अदा करेंगी। इसके अलावा जाह्नवी की झोली में फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही’ (Mr and Mrs Mahi) भी है। जिसमें वो राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

First published on: Mar 06, 2024 10:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola