---विज्ञापन---

मनोरंजन angle-right

मिस वर्ल्ड के मामले में अमेरिका भारत से पीछे, जीता तो टॉप पर होगा भारत अभी वेनेजुएला के साथ कर रहा बराबरी

India tops with most Miss World titles: 6 मिस वर्ल्ड टाइटल्स के भारत वेनेजुएला के साथ टॉप पर है। जानिए अब तक किस देश ने जीते कितने टाइटल्स।

---विज्ञापन---

India tops with most Miss World titles: इस बार 71 वां मिस वर्ल्ड पेजेंट भारत में हो रहा है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर की 177 देशों की ब्यूटी क्वीन्स ने हिस्सा लिया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार किस देश की ब्यूटी क्वीन इस कंपटीशन को जीतेगी। इस बार सिनी शेट्टी भारत कॉन्टेस्ट में भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं।

दुनिया के सबसे पुराने ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स में से एक मिस वर्ल्ड की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर देश इसे एक उपलब्धि की तरह देखता है। भारत की तरफ से आखिरी बार 2017 में  मानुषी छिल्लर ने इस खिताब को जीता थ। इसके जीत के साथ ही भारत दुनिया का सबसे ज्यादा ब्यूटी क्वीन देने वाले देश वेनेजुएला की बराबरी कर ली थी। फिलहाल, दोनों ही देश 6-6 मिस वर्ल्ड टाइटल के साथ बराबरी पर हैं। इसलिए अगर भारत इस बार खिताब जीत लेता है तो वो वेनेजुएला को पीछे छोड़ देगा। मिस वर्ल्ड की शुरुआत करने वाला देश यूनाइटेड किंगडम 1983 के बाद से ही 5 खिताबों पर ही अटका है। जानिए मिस वर्ल्ड का ये खिताब किस देश के पास कितनी बार गया है।

---विज्ञापन---

6 मिस वर्ल्ड टाइटल के साथ टॉप पर भारत और वेनेजुएला

वेनेजुएला और भारत दोनों ही 6 मिस वर्ल्ड टाइटल के साथ टॉप पर है। भारत की ब्यूटी क्वीन्स ने ये टाइटल 1966 में , 1994, 1997, 1999, 2000, 2017 में जीता था। रीता फारिया ने 1966 में, ऐश्वर्या राय ने 1994 में, डायना हेडन ने 1997 में, यूक्ता मूके ने 1999 में, प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में और मानुषी छिल्लर ने ये खिताब 2017 में जीता था।

---विज्ञापन---

वेनेजुएला ने 1955, 1981, 1984, 1991, 1995, 2011 में ये खिताब जीता था। सुजाना डुइज्म ने 1955 में, पिलिन लियोन ने 1981 में, एस्ट्रिड कैरोलिना ने 1984 में, निनिबेथ लील ने 1991 में, जैकलीन एगुइलेरा ने 1995 में और इवियन सारकोस ने 2011 में इस खिताब को जीत कर मिस वर्ल्ड बनी थीं।

---विज्ञापन---

1983 के बाद कोई खिताब नहीं जीत पाया यूके

इस ब्यूटी पेजेंट की शुरुआत करने वाला यूके मिस वर्ल्ड का 5 टाइटल जीतकर दूसरे नंबर पर है। 1983 के बाद यूके इस टाइटल को जीतने में नाकामयाब रहा है। यूके  ने 1961, 1964, 1965, 1974, 1983 में इस टाइटल को जीता था। रोजमेरी फ्रैंकलैंड ने 1961 में, एन सिडनी ने 1964 में, लेस्ली लैंगली ने 1965 में, हेलेन मॉर्गन ने 1974 में और सारा-जेन हट ने 1983 में मिस वर्ल्ड टाइटल की हकदार बनी थीं।

दुनिया से हमेशा आगे रहने वाला अमेरिका तीसरे नंबर पर

दुनिया से हमेशा आगे रहने की कोशिश करने वाला अमेरिका अब तक तीन बार ही इस ब्यूटी टाइटल को जीतने में कामयाब रहा है। आखिरी बार अमेरिका की ब्यूटी क्वीन Alexandria Mills ने 2010 में ये खिताब जीता था। 1973, 1990, 2010 वो तीन साल रहे, जब अमेरिका ने इस खिताब को अपने नाम किया।

---विज्ञापन---

साउथ अफ्रीका और आइसलैंड भी कर रहा अमेरिका ने बराबरी

अब तक साउथ अफ्रीका की ब्यूटी क्वीन्स ने इस खिताब को 3 बार जीता है। 1958, 1974, 2014 वो साल थे, जब साउथ अफ्रीका की सुंदरियों ने इस खिताब पर जीत हासिल की थी। 2014 में साउथ अफ्रीका की  रोलेन स्ट्रॉस आखिरी बार मिस वर्ल्ड बनी थीं।

आइसलैंड की ब्यूटी क्वीन्स ने इस खिताब को  1985, 1988, 2005 में जीता है। कैरोल क्रॉफर्ड, सिंडी ब्रेकस्पीयर और लिसा हैना आइसलैंड से तीन मिस वर्ल्ड थी।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 29, 2024 04:26 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola