Hina Khan को ये क्या हुआ? पोस्ट कर लिखा- रोजे रखूंगी तो हालत...

Hina Khan: हिना खान ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में जानकारी दी कि वो एक बीमारी से गुजर रही है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने फैंस से इसके ठीक होने की होम रेमिडी भी मांगी है। आइए जानते हैं कि हिना किस बीमारी से गुजर रही हैं?

Hina Khan

Hina Khan

Hina Khan: मशहूर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो से फैंस को अपडेट करती रहती है। हिना खान ने अब फिर से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर एक्ट्रेस के फैंस चिंता में आ गए है। जी हां, आपने सही पढ़ा हिना खान के लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वो बीमारी का शिकार हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि हिना किस बीमारी से गुजर रही है?

विज्ञापन

हिना को हुई ये बीमारी

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। हालिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने हाथ की फोटो पोस्ट किया है, जिसमें उनके हाथ पर खजूर जैसा ड्राईफ्रूट नजर आ रहा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हिना ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। अपने कैप्शन में हिना लिखती हैं कि मुझे गंभीर गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि अगर इस बीमारी के चलते मैं रमजान का फास्ट रखूंगी तो इससे मेरी हालत और भी खराब होगी। मां कहती है कि इसमें अजवा खजूर मददगार होता है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने फैंस से मांगा सुझाव

इसके आगे हिना ने लिखा कि आप लोग भी मुझे कोई घरेलू नुस्खा या होम रेमिडी बता सकते है, जिससे मुझे आराम मिलें। इसके लिए आप सिर्फ मुझे इस पोस्ट पर कमेंट करें और डीएम ना करें, जिससे आपके दिए गए सजेशन मुझे ना मिल सकें। जैसे ही सोशल मीडिया पर हिना का ये पोस्ट सामने आया, तो वायरल हो गया। साथ ही फैंस भी एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे।

विज्ञापन
Hina Khan

Hina Khan

यूजर्स ने की हिना के जल्द ठीक होने की दुआ

एक यूजर ने हिना के पोस्ट पर कमेंट किया कि मुझे लगता है कि आपको yougurt और दही का सेवन करना चाहिए, इससे आपको आराम मिलेगा। एक दूसरे ने लिखा कि रोजा ना रखकर बाकी जो भी परंपरा है आप वो कर सकती हैं। एक अन्य ने लिखा कि आप अपना ध्यान रखें और आराम करें। इस तरह के कमेंट्स अब यूज हिना के पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ