'Elvish Yadav आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा...', मनोहर लाल खट्टर ने अपने बयान पर तोड़ी चुप्पी

Elvish Yadav: एल्विश यादव की गिरफ्तारी पिछले काफी समय से चर्चा में है। इसी बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एल्विश को सपोर्ट करने के बयान पर सफाई देते नजर आ रहे हैं।

Elvish yadav cm manohar lal khattar

Elvish yadav cm manohar lal khattar

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) पिछले तीन दिनों से जेल में हैं। स्नेक वेनम केस में एल्विश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एल्विश की गिरफ्तारी को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने एल्विश यादव को आशीर्वाद देने का किस्सा शेयर किया है।

विज्ञापन

सीएम देंगे एल्विश का साथ?

विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद हरियाणा के तात्कालीन मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर ने एल्विश को बधाई दी थी। उन्होंने एल्विश को आशीर्वाद देते हुए कहा था कि, एल्विश आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। इसके कुछ ही समय बाद एल्विश का नाम स्नेक वेनम केस से जुड़ा। एल्विश पर नोएडा की रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा और FSL की जांच रिपोर्ट ने भी इन आरोपों को सही ठहरा दिया। ऐसे में जब मनोहर लाल खट्टर से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने एल्विश को समर्थन देने से साफ इंकार कर दिया।

विज्ञापन

मनोहर लाल खट्टर ने दिया बयान

लल्लन टॉप को दिए एक इंटरव्यू में मनोहर लाल खट्टर ने एल्विश को आशीर्वाद देने का किस्सा शेयर करते हुए कहा- एल्विश से मेरा कोई पुराना परिचय नहीं था। जब मैं उनसे मिला तो मुझे उनके बारे में जो भी बताया गया, उनका फ्रंट फेस वही था। फ्रंट फेस जानने के बाद पहली बार में किसी भी व्यक्ति का दूसरा पहलू नहीं पता लगता है। हमें सिर्फ इतना पता था कि एल्विश नशा मुक्ति आंदोलन में भाग लेने के लिए तैयार है। मुझे लगा युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। एक अच्छे काम के लिए अगर कोई इंसान आगे आता है, तो हमारा सहयोग तो उसे जरूर मिलेगा।

विज्ञापन

गलत काम में नहीं करूंगा सपोर्ट

विज्ञापन

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि, नशा मुक्ति अभियान हरियाणा में काफी समय से चल रहा है। एल्विश के साथ मैं 15 मिनट स्टेज पर था। जब मुझे बताया गया कि एल्विश नशा मुक्ति अभियान में भाग लेने के लिए तैयार है। तो मैंने उसकी काफी तारीफ की और कहा कि इस काम में मेरा सहयोग उन्हें हमेशा रहेगा। अब जब ये केस सामने आया। अगर वो सच है तो गलत है। उसे हर बात के लिए समर्थन ना मैंने कभी किया है और ना कभी करूंगा। एल्विश के गलत कामों में मैं उसे कभी सपोर्ट नहीं करूंगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ