5 साल तक कहां थीं 'दीया और बाती' फेम दीपिका सिंह, मंगल लक्ष्मी में कमबैक करते ही खोला राज

Deepika singh comeback: दीपिका सिंह ने फाइनली 5 साल बाद मंगल लक्ष्मी से टीवी पर वापसी की। एक्ट्रेस ने खुलासा कि इस दौरान वो क्या कर रही थीं।

deepika singh

deepika singh

Deepika singh comeback: आपको ‘दिया और बाती हम’ की संध्या बींदणी तो याद होगी ही। एक समय में टीवी के प्राइम टाइम सीरियल की विनर रही दीपिका अचानक टीवी इंडस्ट्री से गायब हो गई थीं। टीवी शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी के बाद बहुत ही कम ऐसे मौके रहे होंगे जब एक्ट्रेस किसी टीवी शो का हिस्सा बनी हो।

अब आखिरकार 5 साल बाद वो सीरियल मंगल लक्ष्मी से एक बार फिर टीवी पर वापसी की है। फिल्म में दीपिका एक टीपिकल होममेकर की भूमिका में दिखी हैं। दीपिका सीरियल में सेल्फलेस महिला है, जो अपने आप को छोड़कर हर किसी का नाम लेती है।

https://www.instagram.com/p/C4IZ35otK8I/

ब्रेक के दौरान किया क्लासिकल डांस की पढ़ाई की पूरी

दीपिका 5 साल बाद टीवी पर वापसी की है। उनका कहना है कि एक एक्ट्रेस के तौर पर भले ही ब्रेक लिया था, लेकिन उन्होंने इस दौरान अपने पैशन को पूरा किया। दीपिका एक क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने ब्रेक को बर्बाद नहीं किया बल्कि अपने पैशन को जिया। उन्होंने एक स्टूडेंट की तरह पेपर लिखा, प्रैक्टिकल एग्जाम्स, वाइवा सब दिया है।

डांस के लिए दीपिका ने सुने कड़वे शब्द

दीपिका ने बताया कि उन्होंने जब से इंस्टाग्राम पर अपने डास शेयर करना शुरू किया तो की लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, दीपिका ने खुद पर इसका थोड़ा भी असर नहीं पड़ने दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने स्ट्रगल के दौरान बहुत कुछ देखा है।

दीपिका ने बताया कि वो थिएटर ग्रुप का हिस्सा रही हैं। उनका कहना है कि उनके गुरु पंकज जी ने उन्हें सिखाया था कि एक्टर को शर्म नहीं करना चाहिए और उसे कोई क्या बोलता है इसका फर्क नहीं पड़ना चाहिए तभी वो अपने काम पर फोकस कर पाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ