Crew
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर Crew की पकड़ हुई और मजबूत, तीसरे दिन फिल्म ने कर डाली इतनी कमाई

Crew Day 3 Box Office Collection: फिल्म ‘क्रू’ को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार कमाई कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है?

Crew Day 3 Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में मौजूद हैं, लेकिन फिर भी फिल्म ‘क्रू’ टिकट खिड़की पर मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए है। जी हां, फिल्म को रिलीज हुए आज तीसरा दिन है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार कमाई कर रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है?

फिल्म ने तीसरे दिन की इतनी कमाई?

Sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो करीना, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 10.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये अभी शुरुआती और अनुमानित नंबर हैं और इनमें बदलाव हो सकता है। इसी के साथ फिल्म ‘क्रू’ की टोटल कमाई 29.17 करोड़ रुपये हो जाएगी। बता दें कि अपने ओपनिंग डे पर फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। तीन दिनों से फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है। अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म मंडे टेस्ट में फेल होती है या पास?

विज्ञापन

‘क्रू’ के सामने कई फिल्में

बता दें कि फिल्म ‘क्रू’ में करीना, तब्बू और कृति सेनन लीड रोल निभा रही है। इसके अलावा इस फिल्म में दिलीजीत दोसांझ और कपिल शर्मा अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में करीना, तब्बू और कृति की जोड़ी बेहद कमाल की लग रही है। बी-टाउन की तीनों हसीनाओं ने फिल्म में जान-सी ही फूंक दी है। बताते चलें कि टिकट खिड़की पर ‘क्रू’ के सामने शैतान, योद्धा, स्वतंत्र वीर सावरकर और मडगांव एक्सप्रेस जैसी फिल्में हैं, लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई ठीक-ठाक हो रही है।

फिल्म में कॉमेडी का तड़का

अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर थमेगी। वहीं, अगर फिल्म की बात करें को इसकी कॉमेडी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म में एयरहोस्टेस बनी करीना, तब्बू और कृति सेनन की बातें आपका दिल जीत लेंगी क्योंकि फिल्म की कहानी इन्हीं तीनों के आस-पास बुनी गई है। इसकी झलक आप ट्रेलर में थी देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ