Box Office Collection Day 1: करीना-तब्बू की 'Crew' ने भरी ऊंची उड़ान, Godzilla x Kong ने दी जबरदस्त पटखनी

Crew And Godzilla x Kong Box Office Collection: करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ का पहले दिन हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ से आमना-सामना हुआ। दोनों ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिला है। अब जान लीजिए इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है।

box office report

Crew And Godzilla x Kong Box Office Collection

Crew-Godzilla x Kong Box Office Collection: इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार, 29 मार्च को दो बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों फिल्मों का भौकाल देखने को मिला। एक ओर करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ (Crew) ने सिनेमाघरों में एंट्री की। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड की शानदार फिल्म ‘गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ (Godzilla x Kong: The New Empire) सभी भाषाओं के साथ रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कौन आगे रही और कौन पीछे? आइए जानते हैं कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट क्या कहती है।

क्रू ने पहले दिन उड़ी ऊंची उड़ान

सबसे पहले बात करते हैं करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ (Crew) की जिसकी रिलीज को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड थे। राजेश कृष्णन के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी फिल्म को ओपनिंग डे पर शानदार रिस्पांस मिला है। फिल्म में तीनों ही हसीनाओं ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है। इसका एक उदाहरण सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर ‘क्रू’ की भर-भरकर तारीफ की।

क्रू का ओपनिंग डे कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ‘क्रू’ की ओपनिंग डे की कमाई के ताजा कलेक्शन सामने आ गए हैं। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना, कृति सेनन और तब्बू की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि वीकेंड के मौके पर कमाई में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। ट्रेड एनालिस्ट रोहित जैसवाल की मानें तो क्रू वीकेंड पर बड़े ही आराम से 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है।

Godzilla x Kong: The New Empire Movie Preview - Movie & Show News |  KinoCheck

गॉडजिला एक्स कॉन्ग ने दी पटखनी

उधर, बॉक्स ऑफिस पर ‘क्रू’ को पटखनी देने मच अवेटेड फिल्म ‘गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर’ ने एंट्री ली। लेजेंडरी पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.36 करोड़ रुपये से खाता खोला है। पहले ही दिन ये फिल्म करीना कपूर की फिल्म ‘क्रू’ पर भारी पड़ती नजर आई है। वीकेंड के मौके पर गॉडजिला एक्स कॉन्ग शानदार कमाई से लोगों को चौंका सकती है। बता दें कि इस फिल्म में रेबेका हॉल, ब्रायन टायरी हेनरी और काइली हॉटल मुख्य किरदार में हैं। फिल्म अगले महीने अप्रैल में ओटीटी पर दस्तक देगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ