विपक्षी दल ही नहीं, Bollywood Stars ने भी किया था CAA का विरोध, लिस्ट में कई बड़ी हस्तियां शामिल

Bollywood Stars Against CAA: केंद्र सरकार ने सोमवार की शाम नागरिकता संशोधन अधिनियम को हरी झंडी दिखा दी है। इसी के साथ CAA समूचे देश में लागू हो चुका है। हालांकि 2019 में CAA को लेकर देश में कई बड़े विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे। जिसके बाद बॉलीवुड सितारों ने ना सिर्फ CAA बल्कि केंद्र सरकार की भी जमकर आलोचना की थी।

Parineeti Sushant Hrithik (1)

Bollywood Stars Against CAA: 11 मार्च की शाम केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू कर दिया है। CAA के लागू होने के बाद से एक बार फिर सत्ता के गलियारों में महासंग्राम छिड़ गया है। CAA को लेकर कई विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मगर हाल ही में कंगना रनौत जैसी कई बड़ी हस्तियां CAA को सपोर्ट करती नजर आई हैं। हालांकि 2019 में जब CAA संसद में पास हुआ तो कई बॉलीवुड सितारों (Bollywood Stars Against CAA) ने भी इसका विरोध किया था।

विज्ञापन

2019 में CAA को लेकर मुखर हुआ बॉलीवुड
2019 में संसद के दोनों सदनों ने CAA को हरी झंडी दिखा दी थी, जिसको लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। वहीं कई बॉलीवुड सितारों ने भी CAA को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। तो आइए जानते हैं CAA को लेकर बॉलीवुड सितारों की क्या राय थी?

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड एक्टर से ग्लोबल आइकन बनीं प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा हर बड़े मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। ऐसे में परिणीति ने CAA विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस एक्शन पर बयान दिया था। परिणीति ने कहा कि, छात्रों के ऊपर पुलिस की कार्यवाई बर्बरतापूर्ण है। इसके बाद हरियाणा को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एंबेसडर कहना गलत होगा।

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने भी CAA का विरोध किया था। सुशांत ने CAA के खिलाफ होने वाली रैली में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस नए कानून को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। हम अपनी आवाज उठाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सरकार इस समस्या का कुछ हल निकाले। हम सभी अपने देश के लिए खड़े हैं।

विज्ञापन

अनुराग कश्यप
बॉलीवुड के निर्देशक अनुराग कश्यप CAA का विरोध करते हुए सरकार को ही ‘फासीवाद’ करार दिया था। अनुराग कश्यप ने कहा कि, चीजें काफी आगे बढ़ चुकी हैं। अब हम चुप नहीं रह सकते। यह सरकार साफ तौर पर फासीवादी है और यह स्थिति देखकर मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है।

विज्ञापन

ऋतिक रोशन
CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक रोशन ने भी बड़ा बयान दिया था। कृष फेम एक्टर ने कहा कि, पेरेंट और भारत का नागरिक होने के नाते, देश के शैक्षिक संस्थानों को देखकर बेहद दुख हो रहा है। मैं जल्द से जल्द शांति की कामना करता हूं।

अन्य सितारों के नाम

विज्ञापन

CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले सितारों की लिस्ट काफी लंबी है। 2019 में फरहान अख्तर, मनोज बाजपेयी, हुमा खुरैशी, रिचा चड्ढा, शबाना आजमी, कबीर खान और स्वरा भास्कर जैसे तमाम स्टार्स CAA  के साथ-साथ पुलिस की कार्यवाई पर भी काफी खफा हुए थे।

विज्ञापन

सितारों ने दिया सरकार का साथ

CAA की मुखालफत के बीच कई सितारे केंद्र सरकार के साथ नजर आए थे। इस दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत से लेकर अनुपम खेर, किरण खेर, परेश रावल और विवेक अग्निहोत्री जैसी कई नामचीन हस्तियों ने CAA  का समर्थन करते हुए सरकार को सही ठहराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ