क्या सच में Ayesha Khan हॉस्पिटल में थीं एडमिट? नई पोस्ट में आया सबसे बड़ा झूठ!

Ayesha Khan Video Viral: बिग बॉस 17 फेम आयशा खान बीते दिन ही अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उनकी हेल्थ को लेकर लोग भी परेशान हो गए थे। अब आयशा ने एक नई वीडियो पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर हलचल मचा रही है। हालांकि वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वो इसे जल्द ही डिलीट कर देंगी।

ayesha khan

Ayesha Khan Video Viral.

Ayesha Khan Video Viral: ‘बिग बॉस 17’ की कंटेस्टेंट और मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान (Ayesha Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में खबर आई कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इस खबर के बाद से आयशा के फैंस काफी परेशान थे। इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वहीं उनका कहना है कि वो इस रील को डिलीट कर देंगी। आइए जानते हैं कि क्या है उस रील में।

विज्ञापन

विज्ञापन

आयशा खान ने शेयर की रील

आयशा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है। इस रील को उन्होंने ट्रेडिंग गाने ‘प्रेमिका ने प्यार से’ पर बनाया है। रील में उनका ऐसा अवतार देखने को मिल रहा है, जिससे उनके फैंस भी शॉक्ड हो गए। दरअसल, रील में आयशा कभी मोमोज खा रही हैं तो कभी डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं रील के एक क्लिप में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/C4k6qodIkc7/?utm_source=ig_embed&ig_rid=b04e5b92-07f4-48eb-b6ee-3aab57fd7b36

विज्ञापन

यूजर्स ने वीडियो पर किया रिएक्ट

दरअसल, रील के एक क्लिप में आयशा खान ने नकली मूंछ लगा रखी हैं, जिससे उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘प्यारा लगा, हो सकता है मैं बाद में हटा दूं!’ आयशा की इस पोस्ट पर यूजर्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘वीडियो में अभिषेक दिखा मुझे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘किस-किस को लगता है, ये मुनव्वर की वजह से फेमस हुई है।’

विज्ञापन

ayesha khan post

क्या सच में बिगड़ी थी तबीयत?

गौरतलब है कि आयशा खान ने बीते दिनों अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई दिखाई दे रही थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘फिर से वहीं आ गई।’ वहीं अब रील देखने के बाद कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अस्पताल में एडमिट होते हुए आयशा खान ने ये रील कब बना ली। बता दें कि बिग बॉस में रहते हुए भी आयशा खान की तबियत बिगड़ चुकी थी। वो शो के दौरान कई बार बेहोश हुई थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ