क्या Anupamaa के 'बिगड़ैल बेटे' को गुपचुप डेट कर रहीं Nidhi Shah? वायरल फोटो ने मचाई हलचल

Nidhi Shah Dating Rumors: टीवी शो अनुपमा की किंजल बहू यानी निधि शाह अपनी एक तस्वीर के चलते सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में आ गई हैं। उनकी रोमांटिक तस्वीर को देखने के बाद फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस सीक्रेटली अपने को-स्टार को डेट कर रही हैं।

Anupama

Nidhi Shah and Aashish Mehrotra Photo Viral

Nidhi Shah-Aashish Mehrotra Photo Viral: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) पिछले लंबे समय से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। इन दिनों शो में चल रहे तोषू और किंजल वाले ट्रैक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जाहिर है कि किंजल (निधि शाह) और तोषू (आशीष मेहरोत्रा) शो में पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। इस बीच एक लेटेस्ट जानकारी सामने आई है, जिसे जानने के बाद फैंस भी सरप्राइज हो गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि निधि और आशीष एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोमांटिक केमिस्ट्री देख फैंस हुए खुश

आपको बता दें कि अनुपमा फेम आशीष मेहरोत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों ने आते ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। तस्वीर में आशीष अपनी ऑन स्क्रीन वाइफ किंजल यानी निधि शाह के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। एक फ्रेम में आशीष और निधि कैमरे की तरफ देख रहे हैं, जबकि दूसरे फ्रेम में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। आशीष की बाहों में निधि काफी खुश लग रही हैं।

विज्ञापन

लुक की बात करें तो तस्वीर में निधि शाह ब्लू कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं आशीष व्हाइट शर्ट और क्रीम पैंट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। उनके फेस पर चश्मा काफी सूट कर रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए आशीष मेहरोत्रा ने दिलचस्प कैप्शन दिया है। एक्टर ने लिखा, ‘रात में प्राइवेट डेट नाइट। हम सब साथ में किस तरह से दिखते हैं?’ इन तस्वीरों को उन्होंने पेड इंटर्नशिप के साथ टैग भी किया है।

विज्ञापन

स्टारकास्ट ने किए मजेदार कमेंट

पेड इंटर्नशिप को टैग करने की वजह से आशीष मेहरोत्रा के को-स्टार्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच निधि शाह ने लिखा, ‘पेड इंटर्नशिप।’ साथ में एक फनी इमोजी भी ड्रॉप किया। कुंवर अमर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बाकी सब ठीक है लेकिन पेड इंटर्नशिप… क्या बेच रहे हो?’ इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए निधि और आशीष को शादी करने की सलाह तक दे दी है। वहीं कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि दोनों शादी कब करेंगे?

विज्ञापन

गौरतलब है कि आशीष मेहरोत्रा और निधि शाह रियल लाइफ में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इस बीच दोनों स्टार्स को पर्दे से दूर टाइम स्पेंड करते देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ