हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

19 साल की उम्र में कास्टिंग काउच की शिकार हुईं अंकिता लोखंडे, बताया प्रोड्यूसर ने रखी थी ये शर्त

विज्ञापन

Ankita lokhande faced casting couch: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपना कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि बहुत छोटी उम्र में ही वो कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं।

अंकिता ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें भी बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। जब उनके साथ ऐसा हुआ था तो वो महज 19 साल की ही थी।

साउथ की फिल्म के लिए दिया था ऑडिशन

किसी का नाम लिए बिना अंकिता ने बताया कि उन्होंने  साउथ की फिल्मों का ऑडिशन दिया था। उन्हें कॉल आया कि साइन करने आ जाओ। अंकिता ने बताया कि वो इस कॉल से बहुत खुश थीं, लेकिन उनके मन में डाउट भी हो रहा था कि क्या सच में उनका सिलेक्शन हो गया। उन्हें लगा कि ये एक लक हो सकता है, या फिर सच में उन्होंने सच में अच्छा परफॉर्म किया होगा।

विज्ञापन
View this post on Instagram

अंकिता के सामने रखी गई थी ये शर्त

करियर का शुरुआती दौर था इसलिए अंकिता के मन में बार-बार शक हो रहा था कि इतनी आसानी से उनका सिलेक्शन कैसे हो सकता है। उन्होंने दोबारा प्रोडक्शन कंपनी से पूछा कि क्या सच में उन्हें सिलेक्ट कर लिया गया है। इसके जवाब में उन्हें कहा गया, कि हां हो गया है लेकिन इसके लिए एक शर्त पूरी करनी होगी। इस रोल के लिए आपको उनके साथ सोना पड़ेगा। अंकिता को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आपके प्रोड्यूसर को फिल्म के लिए टैलेंटेड इंसान की जरूरत है।

https://www.instagram.com/p/C3pWb0vLSRr/

विज्ञापन

ऐसे मिला अंकिता को अपना पहला शो

अंकिता ने इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज में पार्टिसिपेट किया था। इसी शो के कारण उन्हें पवित्र रिश्ता का ऑफर मिला था। पवित्र रिश्ता से अंकिता ने अर्चना के तौर पर टीवी के दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

Sponsored Links by Taboola