Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के फंक्शंस शुरू हो गए हैं। इस ग्रैंड प्री-वेडिंग में बड़ी-बड़ी नामचीन हस्तियों ने शिरकत की है। अब सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी के फोटोज और वीडियो छाए हुए हैं। इंटरनेट पर अंबानी फैमिली की इस प्री-वेडिंग सेरेमनी की खूब चर्चा हो रही है।
शिबानी दांडेकर ने दी बेहद शानदार परफॉर्मेंस
अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में मशहूर ऑस्ट्रेलियाई सिंगर शिबानी दांडेकर ने बेहद शानदार परफॉर्मेंस दी। शिबानी ने अपनी आवाज से सभी को मन लुभाया। हर किसी पर शिबानी की आवाज का जादू चल रहा है। वहीं, अब इंटरनेट पर ये वीडियो छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये पुराना गाना है और शिबानी इसे बहुत अच्छे से गा रही हैं। दूसरे ने लिखा कि बेहद सुरीली आवाज। एक और ने कमेंट किया कि दिल छू लिया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स शिबानी के वीडियो पर कर रहे हैं।
मुकेश अंबानी ने अपनी स्पीच से किया वेलकम
इतना ही नहीं बल्कि अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में ना सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि साउथ, खेल और अन्य बड़े चेहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। विदेशों से भी मेहमानों ने इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया है। बता दें कि अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में सबसे पहले मुकेश अंबानी ने अपनी स्पीच के साथ सभी का वेलकम किया।
सितारों ने लूटी लाइमलाइट
इसके बाद सिंगर शिबानी दांडेकर ने अपनी आवाज का जादू चलाया। प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए अनंत ने बेहद खास लुक कैरी किया था। अनंत-राधिका की की प्री-वेडिंग सेरेमनी में सितारों ने अपने-अपने लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी। इस दौरान करीना कपूर और सैफ अली खान ने बेहद शानदार लुक में इस प्री-वेडिंग सेरेमनी को अटेंड किया, तो साथ ही उनके साहबजादे ने भी बेहद क्यूट लुक दिया।
सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज और वीडियो
अक्षय कुमार और अजय देवगन ने भी शूट-बूट में हैंडसम लुक दिया और खूब तारीफें लूटी। सिनेमा ही नहीं बल्कि खेल जगत के सुपरस्टार एमएस धोनी ने भी अपनी पत्नी संग इस प्री-वेडिंग सेरेमनी में खूब लाइमलाइट चुराई है। कुल मिलाकर हर कोई अपने-अपने लुक से सबका ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर सिर्फ अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी की फोटोज और वीडियो ही नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- 25 साल पहले के वो 8 दिन, जब गायब नहीं ‘हाईजैक’ हुआ था IC 814, क्या है Kandahar Hijack की कहानी?
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
23 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
24 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines