Allu Arjun: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)…. साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जिनकी अब अपनी एक अलग पहचान है। अल्लू अर्जुन अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में उतरना बखूबी जानते हैं। हाल ही में साउथ के मशहूर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने साउथ vs बॉलीवुड पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि साउथ vs बॉलीवुड पर अल्लू अर्जुन के क्या विचार है?
हम सब भाईयों की तरह हैं- अल्लू
हाल ही में एक चैट शो में अल्लू अर्जुन ने साउथ vs बॉलीवुड पर बात करते हुए कहा कि हमें बॉलीवुड को खराब कहना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अल्लू ने आगे कहा कि बॉलीवुड ने हमे बेहद शानदार सिनेमा दिया है और ये 6 से 7 दशकों से हमारा मनोरंजन कर रहा है। जैसे बॉलीवुड पर साउथ का असर है वैसे ही साउथ का भी हिंदी सिनेमा पर असर है। हम सब भाईयों की तरह हैं और सभी एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। इसलिए हिंदी सिनेमा पर उंगली उठाना गलत है।
दोनों फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ मनोरंजन इंडस्ट्री है
अल्लू अर्जुन के इस बयान से ये तो साफ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए उनके दिल में अलग और खास जगह है। साउथ सुपरस्टार साउथ और बॉलीवुड में कोई अंतर नहीं मानते और इसलिए दोनों फिल्म इंडस्ट्री को सिर्फ मनोरंजन इंडस्ट्री के तौर पर देखते हैं। ना सिर्फ अल्लू बल्कि बीते कुछ टाइम पहले साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार रखे थे।
दोनों को एक तरह से देखना चाहिए- रश्मिका
साउथ vs बॉलीवुड पर बात करते हुए रश्मिका ने कहा था कि दोनों फिल्म इंडस्ट्री को अलग-अलग देखना बिल्कुल गलत है। बल्कि दोनों एक हैं और दोनों को एक तरह से देखना चाहिए। रश्मिका ने साउथ vs बॉलीवुड पर कहा था कि हमें ये मानना होगा कि फिल्म इंडस्ट्री एक ही है और इसमें कोई दोराए नहीं है। इसी के साथ अगर अल्लू अर्जुन की बात करें तो अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर भी चर्चा में है।
फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को लेकर चर्चा में अल्लू
अल्लू की ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना रखी है। साथ ही फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी यही उम्मीद की जा रही है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी?
यह भी पढ़ें- Hina Khan को ये क्या हुआ? पोस्ट कर लिखा- रोजे रखूंगी तो हालत…
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines