मशहूर एक्ट्रेस अचानक हुईं बेहोश, स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, जानें कैसी है उनकी हालत?

Bigg Boss 17 Fame Actress Faint During Dance Performance: खतरों के खिलाड़ी की रनर-अप और बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। होली इवेंट के मौके पर रिहर्सल के दौरान एक्ट्रेस अचानक बेहोश हो गईं। आइए जानते हैं कि अब उनकी तबीयत कैसी है?

Aishwarya Sharma

Bigg Boss 17 Fame Actress Faint During Dance Performance.

Aishwarya Sharma Fainted During Dance Performance: टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ और बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रहीं ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्ट्रेस अपने पति नील भट्ट के साथ मुंबई में होली इवेंट के मौके पर डांस परफॉर्मेंस देने वाली थीं। दोनों की परफॉर्मेंस को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड थे लेकिन उससे पहले ही एक्ट्रेस की हालत बिगड़ गई। उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि डांस रिहर्सल के दौरान ऐश्वर्या शर्मा स्टेज पर ही बेहोश हो गईं।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या हुआ ऐश्वर्या को?

जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘मुंबई में होली इवेंट के मौके पर ऐश्वर्या शर्मा एक डांस परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल कर रही थीं। तभी अचानक डांस करते हुए वह स्टेज पर ही बेहोश हो गईं। ऐसा लो ब्लड प्रेशर के कारण हुआ।’ सूत्र ने आगे बताया, ‘एक शॉट देने के बाद ऐश्वर्या अपने पति नील भट्ट के साथ डांस की रिहर्सल कर रही थीं, उसी दौरान वह स्टेज पर ही बेहोश हो गईं।’

विज्ञापन

अब कैसी है तबीयत?

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या शर्मा को तुरंत ही वैनिटी वैन ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। कुछ घंटे तक आराम करने के बाद ऐक्ट्रेस की हालत में सुधार हुआ जिसके बाद उन्होंने दोबारा से डांस की रिहर्सल शुरू की। सूत्र ने यह भी बताया कि डॉक्टर ने फिलहाल उन्हें आराम करने की सलाह दी है। आपको बता दें कि इवेंट के दौरान मुनव्वर फारूकी को भी स्पॉट किया गया।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/C4ic2JFNyZb/

ऐश्वर्या शर्मा का वर्कफ्रंट

गौरतलब है कि ऐश्वर्या शर्मा टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ से घर-घर में मशहूर हुईं थी। इस शो के दौरान ही उन्हें को-स्टार नील भट्ट से प्यार हो गया। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने नवंबर, साल 2021 में शादी कर ली। दोनों ने एक साथ बिग बॉस 17 में एंट्री ली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ