ये किस हसीना का हाथ थामे नजर आए Aditya Roy Kapur? लोग बोले Ananya Panday जल रही है'

Aditya Roy Kapur Viral Video: आदित्य रॉय कपूर ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में वॉक की है। लेकिन इस दौरान वो अकेले रैंप पर नहीं उतरे और न ही उनके साथ अनन्या पांडे थीं। बल्कि आदित्य तो किसी और ही एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर चलते दिखे। अब ये वीडियो देखते ही लोगों ने अनन्या को ट्रोल कर दिया है।

Aditya Roy Kapur Viral Video

अनन्या को छोड़ किसके साथ दिखे आदित्य रॉय कपूर?

Aditya Roy Kapur Viral Video: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों को एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की चिंता हो गई। अनन्या और आदित्य का रिलेशनशिप काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ है। अब तक तो लोगों को शक था कि इन दोनों में कुछ चल रहा है, लेकिन राधिका और अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन के बाद सभी को यकीन हो गया है कि ये दोनों डेटिंग कर रहे हैं। वहीं, अब आदित्य लेटेस्ट वीडियो में अपनी लेडी लव को छोड़ किसी और हसीना का हाथ थामे हुए नजर आए।

विज्ञापन

आदित्य ने अनन्या को छोड़ पकड़ा किसका हाथ?

ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी हैरान रह गए। आदित्य को किसी और लड़की का हाथ पकड़कर चलते देख सभी फैंस हैरान हैं। अब सोशल मीडिया पर लोग अनन्या का नाम लेकर उन्हें चिढ़ाते दिख रहे हैं। बता दें, ये वीडियो लैक्मे फैशन वीक का है, जहां आदित्य को अनन्या नहीं बल्कि जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ रैंप वॉक करते हुए देखा गया। हाथों में हाथ डाल इस जोड़ी ने स्टेज पर आग लगा दी साथ ही अनन्या पांडे के दिल में भी। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये तो सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है। आदित्य को जान्हवी के साथ देख अनन्या के दिल पर क्या गुजर रही होगी ये तो यूजर्स ने ही बता दिया है।

विज्ञापन

जान्हवी को आदित्य संग देख लोगों को याद आईं अनन्या

अब इन दोनों के वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और अनन्या की फीलिंग्स बता रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट कर मजाक में लिखा, ‘कोने में रोती हुई अनन्या पांडे।’ एक बोला, ‘अनन्या पांडे जल रही है।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘वाह वाह वाह बेचारी अनन्या पांडे।’ फिर कमेंट आया, ‘अनन्या पांडे को जलन हो रही होगी।’ किसी ने लिखा, ‘अनन्या पांडे कहीं जल रही हैं।’ कोई मजाक में बोला, ‘अनन्या कोय कपूर कौन?’

विज्ञापन

जान्हवी और आदित्य की जोड़ी पर फैंस भी फिदा

एक शख्स ने लिखा है, ‘आशिकी 3 में कास्ट होने चाहिए ये दोनों।’ एक ने तो ये भी कह दिया, ‘वह अनन्या के साथ नहीं बल्कि उसके साथ अच्छा लगता है।’ एक फैन बोला, ‘अनन्या पांडे को होना चाहिए था साथ में।’ फिर किसी ने टिप्पणी कर लिखा, ‘उन दोनों को अपना पार्टनर बदल लेना चाहिए और साथ आ जाना चाहिए।’ एक यूजर ने अनन्या का मजाक बनाते हुए कहा, ‘अनन्या को आज रात भर नींद नहीं आएगी।’ एक फनी कमेंट आया, ‘अनन्या आपकी लोकेशन जानना चाहती है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ