CBSE Board Exam Date Sheet 2023: जानें कक्षा 10, 12 डेटशीट कब होंगे जारी, यहां देखें अपडेट
Edited By Niharika Gupta

CBSE 10th 12th Exam Date Sheet 2023
Edited By Niharika Gupta

CBSE 10th 12th Exam Date Sheet 2023
CBSE 10th 12th Board Exams 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (CBSE) कक्षा 10, 12 डेटशीट 2023 अब जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। सीबीएसई अधिकारियों द्वारा साझा किए गए फाइनल अपडेट के अनुसार, कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई डेट शीट 2023 नवंबर के महीने में जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से कक्षा 10, 12 टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे।
बोर्ड द्वारा सर्दी के कारण स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए अस्थायी दिशानिर्देश और समय-सीमा पहले ही साझा की जा चुकी है। संबद्ध स्कूलों द्वारा एलओसी या उम्मीदवारों की लिस्ट को जुलाई के महीने में ही पूरा कर लिया गया था और बोर्ड को जमा कर दिया गया था।
बोर्ड पहले रेगुलर स्कूलों के लिए कक्षा 10 की आंतरिक और कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा करेगा। संभावित रूप से, बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं को पूरा करने के लिए स्कूलों को 1 जनवरी से 10 फरवरी, 2023 तक का समय दे सकता है।
हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 15 फरवरी, 2023 से शुरू होने की उम्मीद है। बोर्ड द्वारा मुख्य विषयों और प्रतिकाल विषयों को समान रूप से शेड्यूल के माध्यम से विभाजित करने की संभावना है।
केंद्रीय बोर्ड का लक्ष्य मार्च के मध्य तक या मार्च के अंत तक कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2023 को समाप्त करना है। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 को 10 अप्रैल, 2023 तक बढ़ाए जाने की संभावना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: