WBJEE Result 2023: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEE) ने 26 मई, 2023 को WBJEE का रिजल्टजारी कर दिया है। जो उम्मीदवार पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2023 (WBJEE 2023) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे WBJEE की आधिकारिक साइट wbjee.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड भरना होगा। रिजल्ट का लिंक आज शाम 4 बजे एक्टिव हो हो गया है। रैंक कार्ड wbjeeb.nic.in और wbjeeb.in से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
WBJEE टॉपर
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा में मोहम्मद साहिल अख्तर ने टॉप किया है, जबकि सोहम दास दूसरे और सारा मुखर्जी तीसरे स्थान पर रहीं। सोहारतो दंदोपाद चौथे और अयान गोस्वामी पांचवें नंबर पर रहे।
कुल 99.4 प्रतिशत उम्मीदवार हुए पास
पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का पास प्रतिशत इस बार 99.4 रहा है। WBJEE 2023 में 91,974 पुरुष, 32,944 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर सहित 1,24,919 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा 306 केंद्रों पर हुई थी।
WBJEE का आयोजन 30 अप्रैल, 2023 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। पश्चिम बंगाल में विश्वविद्यालयों / कॉलेजों में इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला / फार्मेसी डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।
ऐसे करें चेक
- WBJEE की आधिकारिक साइट wbjee.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध WBJEE 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
WBJEE Counselling 2023 प्रोसेस
यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को WBJEE Counselling 2023 में उपस्थित होना होगा। दो या दो से अधिक उम्मीदवार WBJEE Result में समान अंक प्राप्त करते हैं, तो WBJEE प्रवेश प्राधिकरण अंतिम चयन के लिए टाई-ब्रेकिंग नीति का उपयोग करेगा।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
20 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
22 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
2 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
4 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines