WBJEE 2022 round 2 seat allotment result: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEE) ने WBJEE काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, 15 सितंबर को जारी कर दिया है।

विज्ञापन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – wbjee.nic.in के माध्यम से राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन

WBJEE 2022 round 2 seat allotment result: ऐसे करें चेक

  • WBJEEB की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
  • परीक्षा के नाम का सेलेक्ट करें।
  • अब, WBJEE 2022 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अपना परिणाम चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

जिन उम्मीदवारों के नाम WBJEE काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट परिणाम में शामिल हैं, उन्हें सीट शुल्क का भुगतान करना होगा और दस्तावेज़ वेरिफिकेशन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए संबंधित संस्थान को रिपोर्ट करना होगा। WBJEE काउंसलिंग 2022 प्रक्रिया 19 सितंबर, 2022 (शाम 6 बजे) को समाप्त होगी।

विज्ञापन

मोप-अप राउंड का विकल्प, मॉप-अप राउंड शुल्क का भुगतान, और च्वाइस फिलिंग 21 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। च्वाइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया 23 सितंबर को होगी। WBJEE इसका मॉप-अप राउंड सीट अलॉटमेंट 27 सितंबर को परिणाम जारी करेगा।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ