WBJEE 2023 Admit Card: पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा के एडमिट कार्ड कल इस समय होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

WBJEE 2023 Admit Card
Edited By Niharika Gupta

WBJEE 2023 Admit Card
WBJEE 2023 admit cards: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEE 2023) के एडमिट कार्ड कल, 20 अप्रैल को जारी करेगा। उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
WBJEE विभिन्न विश्वविद्यालयों, सरकारी कॉलेजों और स्व-वित्तपोषित संस्थानों के इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और वास्तुकला में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को होगी।
पहला पेपर (Maths) सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा पेपर (physics, chemistry) दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। MCQ पैटर्न में होंगे। दोनों प्रश्नपत्रों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जनरल मेरिट रैंक (GMR) के साथ-साथ फार्मेसी मेरिट रैंक (PMR) दोनों के लिए पात्र हैं और सभी कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। केवल पेपर 2 लेने वाले ही पीएमआर के लिए पात्र हैं। ऐसे उम्मीदवार जादवपुर विश्वविद्यालय को छोड़कर केवल फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: