WBJEE 2023 Admit Card: पश्चिम बंगाल जेईई परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड

WBJEE 2023 Admit Card Released

WBJEE 2023 Admit Card Released

विज्ञापन

WBJEE 2023 Admit Card: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने आज 20 अप्रैल, 2023 को WBJEE 2023 एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवार जो पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे WBJEEB की आधिकारिक साइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के अनुसार एडमिट कार्ड 20 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 तक उपलब्ध होगा। WBJEE परीक्षा 30 अप्रैल, 2023 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पेपर I सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर II दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Advertisment

WBJEE 2023 Admit Card: इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

  • WBJEE की आधिकारिक साइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध WBJEE 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

उत्तर कुंजी और परिणामों के बारे में विवरण बोर्ड द्वारा बाद में अधिसूचित किया जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार WBJEEB की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ