हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

WBJEE 2022 Counselling: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

wbjee counseling 2022
विज्ञापन

WBJEE 2022 Counselling: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने WBJEE 2022 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, 14 अक्टूबर को जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल wbjeeb.nic.in पर लॉग इन करके सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सीट शुल्क का भुगतान विंडो 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2022 तक खुलेगी।

संतुष्ट होने पर, उम्मीदवारों को 5000 रुपये की सीट प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा और 17 अक्टूबर को शाम 6.00 बजे तक डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद प्रवेश के लिए संस्थान को रिपोर्ट करना होगा।

Direct link to download the seat allotment result

विज्ञापन

उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

WBJEE 2022 seat allotment result: ऐसे करें चेक

  • WBJEEB की आधिकारिक साइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध WBJEE 2022 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका सीट अलॉटमेंट स्क्रीन पर जारी होगा।
  • सीट आवंटन परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 सितंबर से 11 अक्टूबर, 2022 तक शुरू की गई थी और 10 अक्टूबर से 11 अक्टूबर, 2022 तक च्वाइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की सुविधा की गई थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार WBJEEB की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola