West Bengal Board 12th Result 2023: वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) द्वारा 12वीं परीक्षा का परिणाम 24 मई को घोषित किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद, छात्र बोर्ड की वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर WB HS परिणाम देख सकते हैं।
जानें कब इस तरह होगा जारी
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 24 मई को दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। वहीं 10वीं कक्षा का रिजल्ट 19 मई को घोषित किया जाएगा। इसके बाद ही रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी। स्टूडेंट्स wbbse.wb.gov.in और wbresults.nic.in के अलावा डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।
शिक्षा मंत्री ने घोषित की डेट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से की है। जिसके मुताबिक, कक्षा 12वीं के नतीजे 24 मई को जारी किए जाएंगे। वहीं, इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को मार्कशीट 31 मई को मिलेगी। बता दें कि बोर्ड 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसकी घोषणा 19 मई को सुबह 10 बजे होगी।
15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को है इंतजार
पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षाएं 2,349 स्थानों पर आयोजित की गईं। इस साल कुल 8.52 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं कक्षा 10वीं यानी माध्यमिक परीक्षा 23 फरवरी, 2023 से 04 मार्च, 2023 तक दोपहर 12:45 बजे से 03 बजे के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कुल 2,867 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 6,98,628 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
West Bengal Board Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर पश्चिम बंगाल 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
- इसमें अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- मार्कशीट एक्सेस करें और उसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए प्रिंट आउट ले लें।
- पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं परीक्षा में एक या दो विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
18 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines