मुख्य बिंदु

  • WBBSE माध्यमिक 2027 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 25 फरवरी 2027 तक होंगी.
  • इस एग्जाम के हर दिन सिर्फ एक विषय की परीक्षा होगी.
  • ज्यादातर एग्जाम सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होंगे.
  • शुरुआती 15 मिनट क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए रखे गए हैं.
  • प्रैक्टिकल एग्जाम्स की तारीखों का ऐलान बोर्ड अलग से करेगा.

WBBSE Madhyamik 2027 Date Sheet Released: वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने आधिकारिक तौर पर 2027 के लिए माध्यमिक (क्लास 10) परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है. टाइमटेबल के मुताबिक, बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 को शुरू होकर 25 फरवरी 2027 को खत्म होंगी. कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अब ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक अपने रिवीजन का प्लान बना सकते हैं.

---विज्ञापन---

पेपर की टाइमिंग

वेस्ट बंगाल बोर्ड ने हर दिन एक विषय की परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है. ज्यादातर थ्योरी पेपर सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होंगे, जिसमें शुरुआती 15 मिनट (सुबह 10:45 बजे से 11:00 बजे तक) सिर्फ क्वेश्चन पेपर पढ़ने के लिए आरक्षित होंगे. हालांकि, कुछ ऑप्शनल सब्जेक्ट्स का ड्यूरेशन जरूरत के हिसाब से अलग-अलग होगा.

---विज्ञापन---

इम्तिहान की तारीखें

ऑफिशियल रूटीन के मुताबिक, फर्स्ट लैंग्वेज का एग्जाम सोमवार, 15 फरवरी को होगी, उसके बाद मंगलवार, 16 फरवरी को सेकेंड लैंग्वेज का पेपर होगा. इतिहास की परीक्षा गुरुवार, 18 फरवरी को होगी, जबकि भूगोल की परीक्षा शुक्रवार 19 फरवरी को आयोजित की जाएगी. इम्तिहान का दूसरा हफ्ता सोमवार, 22 फरवरी को गणित के साथ शुरू होगा. फिजिकल साइंस का एग्जाम मंगलवार, 23 फरवरी को होगा, उसके बाद बुधवार, 24 फरवरी को लाइफ साइंस की परीक्षा होगी. ऑप्शन इलेक्टिव सब्जेक्ट्स के एग्जाम गुरुवार, 25 फरवरी को होंगे, और इसका ड्यूरेशन छात्रों की तरफ चुने गए खास विषय पर निर्भर करेगी.

---विज्ञापन---

WBBSE माध्यमिक परीक्षा 2027: पूरा परीक्षा कार्यक्रम (हिंदी में)

तारीखदिनविषयसमय
15 फरवरी 2027सोमवारFirst Languageसुबह 10:45 बजे – दोपहर 2:00 बजे
16 फरवरी 2027मंगलवारSecond Languageसुबह 10:45 बजे – दोपहर 2:00 बजे
18 फरवरी 2027गुरुवारHistoryसुबह 10:45 बजे – दोपहर 2:00 बजे
19 फरवरी 2027शुक्रवारGeographyसुबह 10:45 बजे – दोपहर 2:00 बजे
22 फरवरी 2027सोमवारMathematicsसुबह 10:45 बजे – दोपहर 2:00 बजे
23 फरवरी 2027मंगलवारPhysical Scienceसुबह 10:45 बजे – दोपहर 2:00 बजे
24 फरवरी 2027बुधवारLife Scienceसुबह 10:45 बजे – दोपहर 2:00 बजे
25 फरवरी 2027गुरुवारOptional Elective Subjectsसंबंधित विषय के अनुसार

लैंग्वेज चुनने का ऑप्शन

फर्स्ट लैंग्वेज के पेपर में बंगाली, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, नेपाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु, ओडिया, पंजाबी (गुरुमुखी), मॉडर्न तिब्बती और संथाली जैसी कई भाषाएं शामिल हैं. सेकेंड लैंग्वेज की परीक्षा के लिए, अगर किसी स्टूडेंट्स की पहली भाषा कोई अन्य भाषा है तो वो अंग्रेजी का पेपर देंगे, जबकि जो छात्र अंग्रेजी को पहली भाषा के रूप में चुनते हैं, वो दूसरी भाषा के रूप में बंगाली या नेपाली का पेपर देंगे.

---विज्ञापन---

इन विषयों की तारीखों का ऐलान अभी नहीं

बोर्ड ने ये भी साफ किया है कि फिजिकल एजुकेशन, सोशल सर्विस, वर्क एजुकेशन और प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का ऐलान अलग से किया जाएगा. कंप्यूटर एप्लीकेशन और वोकेशनल विषयों के लिए प्रैक्टिकल टेस्ट से जुड़े स्कूलों या सं सेक्टर स्किल काउंसिल की तरफ से आयोजित किए जाएंगे.

---विज्ञापन---

निष्कर्ष

WBBSE माध्यमिक 2027 परीक्षा का शेड्यूल जारी होने से छात्रों को अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से ऑर्गेनाइज करने के लिए काफी वक्त मिल गया है. अब पूरा टाइम-टेबल अवेलेबल होने के कारण, स्टूडेंट अपने सब्जेक्ट्स के हिसाब से स्टडी प्लान बना सकते हैं और फरवरी में एग्जाम शुरू होने से पहले रिविजन पर फोकस कर सकते हैं. हालांकि प्रैक्टिकल एग्जाम्स का ऐलान बाद में किया जाएगा, जिस पर छात्रों और उनके माता-पिता को नजर रखनी होगी.