हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

WB HS 12th Result 2025: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

WB HS Result 2025: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल 12वीं में बर्धमान के रूपायन पाल ने परीक्षा में टॉप किया है, उन्होंने कुल 497 अंक(99.4%) प्राप्त किए हैं। सभी स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड WBCHSE की ऑफिशियल वेबसाइट result.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
West Bengal 12th Result 2025

पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 7 मई, 2025 को WB HS परिणाम 2025 घोषित किया है। बता दें कि इस साल 12वीं में बर्धमान के रूपायन पाल ने कुल 497 अंक(99.4%) प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया है। इस साल 12वीं में टोटल पास प्रतिशत 90.79% रहा। जो उम्मीदवार पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे WBCHSE की ऑफिशियल वेबसाइट result.wb.gov.in पर कक्षा 12वीं के परिणाम देख सकते हैं।

कुल 473919 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे

बता दें कि इस साल कक्षा 12वीं में टोटल पास प्रतिशत 90.79% रहा। कुल 473919 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 430286 उम्मीदवार पास हुए। इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 92.3 और लड़कियों का पास प्रतिशत 88.18 रहा।

विज्ञापन

मेदिनीपुर जिले ने किया सबसे अच्छा प्रदर्शन

बता दें कि पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद में कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद इस साल पूर्वी मेदिनीपुर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला रहा, जहां 95.74% छात्र पास हुए। 2 उत्तर 24 परगना 93.5% के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि कोलकाता 93.4% पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। साइंस स्ट्रीम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.46%, कॉमर्स स्ट्रीम का 97.52% और ऑर्ट स्ट्रीम का 88.25% है।

विज्ञापन

यहां देखें टॉपर्स लिस्ट

1. बता दें कि इस साल 12वीं में बर्धमान के रूपायन पाल ने WB HS 2025 की परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने कुल 497 अंक(99.4%) प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन

2. वहीं कूचबिहार के तुषार देबनाथ ने कुल 496 अंक(99.2%) हासिल करके दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

3. आरामबाग की राजश्री अधिकारी ने कुल 495अंक( 99%) प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

4. बांकुरा की श्रीजिता घोषाल ने कुल 494 अंक(98.8%) प्राप्त करके चौथा स्थान प्राप्त किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा घोषित किए गए परिणाम

विज्ञापन

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए गए। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस विद्यासागर भवन, साल्टलेक, कोलकाता-700091 में आयोजित की गई थी। WBCHSE कक्षा 12 के परिणाम डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर भी देखे जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल HS परिणाम HT पोर्टल पर भी उपलब्ध होंगे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola