WB Board Madhyamik Result 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने आज (19 मई) मध्यमा के नतीजे घोषित किए। इस साल कुल पास प्रतिशत 86.15 फीसदी दर्ज किया गया है।
86.15% रहा पास प्रतिशत
राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने घोषणा की कि परिणाम सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं, जिसे माध्यमिक परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है, 23 फरवरी, 2023 से 4 मार्च, 2023 तक दोपहर 12:45 बजे से दोपहर तीन बजे तक हुई। परीक्षा कुल 2,867 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 6,98,627 छात्र शामिल हुए थे। WB माध्यमिक कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.15% है।
जानें इस साल के टॉपर
देवदत्त मांझी 99.57% के साथ परीक्षा पास कर 697 अंक लाकर रैंक वन टॉपर बन गए हैं। उत्तर बर्धमान के शुभम पाल और रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्या मंदिर, मालदा के रिफत हसन सिरकार रैंक 2 के साथ 10वीं के दूसरे टॉपर हैं, दोनों ने 98.71% और 691 अंक हासिल किए हैं।
West Bengal Madhyamik Result 2023: ऐसे करें चेक
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- wbresults.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई देने वाले पश्चिम बंगाल 10वीं के परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉग इन पेज खुलेगा।
- संकेत के अनुसार अपना रोल नंबर और जन्म तिथि या अन्य विवरण दर्ज करें
- मार्क शीट एक्सेस करें और उसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए प्रिंट आउट ले लें।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
12 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines