UP Board Inter Paper Leak: यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। प्रदेश की 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 22 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। इसी बीच आगरा से 12वीं के दो पेपर लीक होने की खबर फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, इंटरमीडिएट के जीवविज्ञान (Biology) और गणित (Math) का पेपर लीक हुआ है। जानिए कैसे हुआ पेपर लीक और पूरी खबर क्या है।
3:00 बजे के आसपास व्हाट्सएप ग्रुप में लीक हुआ पेपर
दरअसल, यूपी बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे आज जीव विज्ञान का पेपर करवाया गया था जो दोपहर 3.13 मिनट पर ऑल प्रांसिपल नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जीव विज्ञान का पेपर लीक हो गया। इसके साथ पेपर लीक की खबर तेजी से फैलने लगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले की जांच-पड़ताल कह रहे हैं। खबर आई है कि विनय चौधरी नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर यह पेपर डाले थे।
62 हजार से ज्यादा बच्चे नहीं आए एग्जाम देने
अब सवाल यह उठता है कि पेपर अगर 2 बजे शुरू हुआ था तो 3 बजे के आसपास बाहर कैसे आया? मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस मामले में जिला पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल जांच होने की बात कह रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 28 फरवरी को नकल में सख्ती के कारण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एक्साम्स में 62 हजार से ज्यादा बच्चे नहीं आए। इससे पहले दावा किया गया था कि इस परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में 16 परसेंट यानी टोटल 3,33,541 बच्चे नहीं आए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जीव विज्ञान पेपर का कोड 338 जीएल और सीरियल 153 है। पेपर के सारे पन्नों की फोटो ग्रुप में डाली गई थी लेकिन जब इसे लेकर लोगों ने कमेंट करना शुरू किया तो पेपर डिलीट कर दिया गया।
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 day agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
5 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
7 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines