आप सोचते होंगे अमेरिका में सब कुछ खुला है, जो मन चाहे पढ़ सकते हैं. लेकिन हकीकत इससे उलट है. वहां के स्कूलों में किताबों पर ताला लग रहा है. एक नई रिपोर्ट ने सबको हिला दिया है. PEN America नाम की संस्था ने बताया है कि 2025-26 में अमेरिकी स्कूलों में 11,982 बार किताबों को बैन किया गया है. ये पिछले 5 साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है. मतलब 7,370 अलग-अलग किताबें लाइब्रेरी से हटा दी गईं, जिनमें से 4,500 से ज्यादा किताबें तो पहली बार बैन लिस्ट में आई हैं.
कौन सी किताबें निशाने पर हैं?
ज्यादातर वो किताबें जिनमें इन टॉपिक पर बात है:
नस्ल और रंगभेद (Race, Racism)
LGBTQ और जेंडर आइडेंटिटी
सेक्स से जुड़ी कहानियां
PEN America ने कहा है कि 90% से ज्यादा बैन हुई किताबें फिक्शन थीं, यानी वो कहानियां जो बच्चों को पढ़ने का शौक लगाती हैं.
सबसे ज्यादा बैन होने वाले लेखक?
लगातार दूसरे साल हॉरर किंग Stephen King टॉप पर हैं. उनकी किताबें 312 बार हटाई गईं, जिसमें The Shining और The Green Mile जैसी फेमस किताबें भी हैं.
सबसे ज्यादा बार बैन होने वाली सिंगल किताब रही Sold – Patricia McCormick की लिखी हुई, जो भारत में एक लड़की को सेक्स स्लेवरी में बेचे जाने की कहानी है. इसे 25 स्कूलों ने हटाया.
19वीं सदी की क्लासिक Jane Eyre से लेकर जापानी मंगा Tokyo Ghoul तक बैन है. साथ ही The Handmaid’s Tale, Speak, Looking for Alaska जैसी किताबें भी लिस्ट में हैं.
फ्लोरिडा और टेक्सास बने सेंटर
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि आधे से ज्यादा बैन सिर्फ दो राज्यों से आए हैं: फ्लोरिडा और टेक्सास. यहां कानून ही ऐसे बना दिए गए हैं कि नेता और कुछ ग्रुप्स स्कूलों पर किताब हटाने का प्रेशर डालते हैं.
अब AI तय करेगा बच्चा क्या पढ़ेगा?
रिपोर्ट में सबसे डराने वाली बात ये है कि अब स्कूल वाले किताबें पढ़कर नहीं, AI से चेक करवा कर हटा रहे हैं. राज्य सरकार के अस्पष्ट आदेशों के बाद एडमिनिस्ट्रेशन AI टूल से स्कैन करता है और जो किताब AI को गलत लगी, उसे लाइब्रेरी से गायब कर दिया जाता है. PEN America ने कहा है कि स्कूल लाइब्रेरी सबके लिए होती है, चाहे आपकी सोच कुछ भी हो. किताबों पर बैन बच्चों को अलग-अलग नजरिए, आवाज और सच्चाई से दूर कर देता है.
FAQ
2025-26 में अमेरिका में कितनी किताबें बैन हुईं?
A: 11,982
सबसे ज्यादा बैन होने वाला लेखक कौन है?
A: Stephen King
सबसे ज्यादा बैन किस राज्य में हुआ?
A: Florida और Texas
संबंधित खबरें
CBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
6 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
9 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines