UGC NET 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 15 जनवरी, 2025 को होने वाली UGC NET परीक्षा को स्थगित कर दिया था। अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। संशोधित प्रोग्राम के अनुसार, ये परीक्षाएं अब 21 और 27 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएंगी। अपडेटेड एडमिट कार्ड जल्द ही यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर उपलब्ध होंगे।
क्यों स्थगित की गई थीं परीक्षाएं?
15 जनवरी को आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के कारण स्थगित की गई थी। NTA ने 13 जनवरी को इसके लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया कि कैंडिडेट की सुविधा और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
ये परीक्षा 21 जनवरी, 2025 को मॉर्निंग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जबकि 27 जनवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा शाम की शिफ्ट में होगी। मॉर्निंग शिफ्ट में होने वाली परीक्षा 9:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी, जिसमें इंडियन नॉलेज सिस्टम, मलयालम, उर्दू, श्रम कल्याण/व्यक्तिगत प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/मानव संसाधन प्रबंधन, अपराध विज्ञान, आदिवासी और क्षेत्रीय भाषा/साहित्य, लोक साहित्य, कोंकणी और पर्यावरण विज्ञान विषय शामिल हैं।
27 जनवरी, 2025 को होने वाली परीक्षा 3:00 बजे से 6:00 बजे तक होगी, जिसमें संस्कृत, जनसंचार और पत्रकारिता, जापानी, प्रदर्शन कला (नृत्य, नाटक, रंगमंच), इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान, महिला अध्ययन, कानून, नेपाली विषय शामिल हैं।
कैसे डाउनलोड करें UGC नेट एडमिट कार्ड?
- अगर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर ‘UGC NET एडमिट कार्ड डाउनलोड’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी लॉगिन डिटेल्स डालें और एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
यह भी पढ़ें – प्रोफेसर बनने के लिए NET देना जरूरी नहीं! UGC ने किया बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
CBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
2 days agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
2 days ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
2 days agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
2 days agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
2 days agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
3 days agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 days agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines