UPTET 2022 Notification: जानें कब जारी हो सकता है यूपीटीईटी का नोटिफिकेशन? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
Edited By Niharika Gupta

UPTET 2022 Notification
Edited By Niharika Gupta

UPTET 2022 Notification
UPTET 2022 Notification: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के नोटिफिकेशन के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस माह में यूपीटीईटी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
बता दें उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड सालभर में एक बार शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) आयोजित करता है। इसके लिए हर साल मई-जून में नोटिफिकेशन जारी किया जाता था और जुलाई से अगस्त के बीच परीक्षा आयोजित की जाती थी। लेकिन इस बार नोटिफिकेशन जारी होने में काफी देर हो चुकी है। ऐसे में अनुमान के मुताबिक इस बार परीक्षा का आयोजन नवंबर – दिसंबर में संभव हो सकेगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना आवेदन कर सकेंगे।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट करें।
यहां होमपेज पर Apply on UPTET 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा। (नोटिफिकेशन जारी होने के बाद)
एक नया पेज खुलेगा. यहां अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
एप्लीकेशन फॉर्म भरकर मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
शुल्क जमा करने के बाद स्लिप का प्रिंट आउट अवश्य कर लें।
यहां पेपर -1 और पेपर-2 (Level 1 & Level 2) के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया जाता है। पेपर 1 के लिए सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होता है, जबकि एससी, एसटी वर्ग (SC/ST) के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित होता है। दिव्यांगजनों को यहां 100 रुपये का भुगतान करना होता है। वहीं पेपर -2 के लिए सामान्य वर्ग (General Category) के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये होता है, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क होता है। जो अभ्यर्थी पेपर-1 और पेपर-2 के लिए अलग शुल्क का भुगतान करना होता है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: