News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
UPSSSC PET Admit Card 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उचित समय पर UPSSSC-PET 2023 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने पर सभी उपस्थित कैंडिडेट यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देख सकते हैं। लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर 2023 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वे सभी कैंडिडेट जो लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश यूपीएसएसएससी पीईटी एक शुरूआती पात्रता एग्जाम है। यह उन कैंडिडेट के लिए एक स्क्रीनिंग टेस्ट है जो उत्तर प्रदेश भर के सरकारी विभागों और संगठनों में ग्रुप A और ग्रुप C की विभिन्न पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इस साल 2023 में इस परीक्षा के साथ भर्ती के लिए (पीईटी) 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

UPSSSC PET 2023
यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर जाकर यूपीएसएसएससी पीईटी एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक जानकारी को फील करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
इसके बाद एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
UPSSSC-PET एग्जाम के दौरान, कैंडिडेट के पास इसे पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय होगा। परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। इसके पाठ्यक्रम की बात करें तो इनमें तीन मुख्य तरह के विषय शामिल हैं। जो कैंडिडेट परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र पर एक फोटो आईडी प्रमाण के साथ एडमिट कार्ड ले जाना होगा। उन्हें परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।