IAS Ranjith 2020 Batch: सिविल सेवा की परीक्षा किसी के लिए आसान नहीं होती, ये जानने के बावजूद कई लोग IAS बनने का ख्वाब देखते हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसे शख्स से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जो ना ही बोल सकता है और ना ही सुन सकता है। बचपन से बोलने और सुनने में असमर्थ होने के बावजूद उन्होंने IAS बनने का सपना देखा और 27 साल की उम्र में उसे साकार कर दिखाया। तो आइए जानते हैं IAS डी रंजीत के बारे में।
पढ़ाई में थे अव्वल
तमिलनाडु के कोयम्बटूर से ताल्लुक रखने वाले डी रंजीत हमेशा से पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। वहीं रंजीत की इस सफलता में उनकी मां का अहम योगदान है। रंजीत की मां ने उन्हें बचपन से लिप रीडिंग करना सिखाया। इससे रंजीत को दूसरों की बातें सुनाई नहीं देती थीं मगर वो उसे आसानी से समझ जाते थे। रंजीत पढ़ने में भी हमेशा से आगे थे और वो 12वीं कक्षा में भी अव्वल आए थे।
नहीं मिली नौकरी
डी रंजीत ने तमिलनाडु से ही ग्रेजुएशन पूरी की। हालांकि बी टेक करने के बावजूद उन्हें किसी कंपनी में नौकरी नहीं मिली। बोलने और सुनने में असमर्थ होने के कारण रंजीत को सभी ने नौकरी देने से इंकार कर दिया। हालांकि रजीत ने हार नहीं मानी और कामयाबी हासिल करने के लिए उन्होंने ऑफिसर बनने की ठान ली।
27 की उम्र में क्रैक की परीक्षा
डी रंजीत ने UPSC की तैयारी करनी शुरू कर दी। बेशक ये फैसला उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। मगर तमाम चुनौतियों से लड़ने के बावजूद रंजीत ने हार नहीं मानी और डटे रहे। आखिर 2020 के परिणाम आने के साथ रंजीत की मेहनत रंग लाई और उन्होंने 750 रैंक के साथ सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली। रंजीत ने तमिल साहित्य को अपना वैकल्पिक विषय चुना और पहले ही प्रयास में IAS बन गए। रंजीत को केरल कैडर मिला है और अभी वो केरल के पलक्कड़ जिले में बतौर असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं।
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines