UPSC Success Story: UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास करना बहुत मुश्किल माना जाता है। जिसके लिए हर साल लाखों छात्र दिन रात मेहनत करते हैं। जिनमें से कई को एक-दो बार में ही सफलता मिल जाती है, तो कई 10 बार भी फेल होते हैं। जहां एक तरफ मिल रही असफलताओं की वजह से कुछ छात्र पास होने की उम्मीद छोड़ देते हैं, तो दूसरी तरफ कुछ छात्रों को असफलताएं तोड़ नहीं पाती हैं। ऐसी ही कहानी IAS अवनीश शरण की है, जिन्होंने लगातार मिल रही नाकामी के बावजूद भी जीतने की चाह नहीं छोड़ी। जानिए अवनीश शरण की सफलता की कहानी।
अवनीश शरण कौन?
अवनीश शरण बिहार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा सरकारी स्कूल में पूरी की। वह पढ़ाई-लिखाई में औसत दर्जे के छात्र थे। जिनको 10वीं क्लास में केवल 44.7% नंबर ही मिले थे। इसके बाद उन्हें 12वीं क्लास में 65% नंबर मिले, जिसके साथ उनका पढ़ाई में प्रदर्शन पहले से बेहतर हुआ। ग्रेजुएशन में 60 % नंबर मिले। उनको पता था कि वह एक औसत दर्जे के छात्र हैं, लेकिन फिर भी उनको UPSC पास करने के बाद IAS अधिकारी बनना था।
ये भी पढ़ें: UPSC CSE & IFoS 2025: आवेदन में गलती सुधारने का मौका, करेक्शन विंडो इस डेट तक रहेगी ओपन; देखें प्रोसेस
10 बार हुए नाकाम
अवनीश शरण ने यूपीएससी द्वारा आयोजित किए जाने वाले एग्जाम संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) और केंद्रीय पुलिस बल (CPF) भी दिए, जिसमें वह पास नहीं हो पाए। इसके अलावा, अवनीश राज्य PCS प्रीलिम्स में 10 बार असफल हुए। इसके बाद भी उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी और UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पहले प्रयास में वह इंटरव्यू राउंड तक पहुंच गए। लेकिन उनको अभी और मेहनत करनी थी, क्योंकि वह इस राउंड को क्लियर नहीं कर पाए थे। हालांकि, दूसरी बार में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 77 के साथ सफलता हासिल की। अवनीश 2009 में IAS अधिकारी बने, जिसके बाद वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपनी सेवा दे रहे हैं।
अवनीश की कहानी उन लोगों के लिए एक सबक है, जो अपने बच्चों पर अच्छे नंबर लाने के लिए जोर डालते हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है कि जो स्कूल-कॉलेज में अच्छे नंबर ला रहा है, वही कामयाब होगा। लेकिन कई प्रतिभाएं ऐसी होती हैं, जिनके आगे कम नंबर बाधा नहीं बनते हैं। इससे किसी छात्र की क्षमता को पूरी तरह से नहीं आंका जा सकता है।
ये भी पढ़ें: गरीबी से संघर्ष किया, सुनामी में घर खो दिया, UPSC पास कर बनीं IAS-IPS, ऐसी है दो बहनों की कहानी
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines