UPSC 2023 Success Stories : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की 2023 में हुई परीक्षा का परिणाम सामने आ गया है। इसी के साथ सफलता की कई ऐसी कहानियां भी सामने आई हैं जिनके बारे में सुनकर एक बार में तो यकीन ही नहीं होता। इस लिस्ट में पत्रकारिता करने के साथ-साथ परीक्षा पास करने वाले शहंशाह सिद्दीकी, झोपड़ी में रहने वाले पवन कुमार और जम्मू-कश्मीर की बिना कोचिंग सफल होने वाली अनमोल राठौर जैसे अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। इस रिपोर्ट में जानिए इस परीक्षा में सफल होने वाले ऐसे ही अभ्यर्थियों के बारे में।
झोपड़ी में रहने वाले ने क्रैक की परीक्षा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रहने वाले पवन कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। झोपड़ी में रहने वाले पवन को देश की सबसे कठिन परीक्षा में 239वीं रैंक मिली है। उनका यह तीसरा प्रयास था। पवन के पिता किसान हैं और उनके पास केवल 4 बीघा खेती योग्य जमीन है। यूपीएससी में सफल होने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई।
कुछ इस तरह रहता है पवन कुमार का परिवार
बिहार के बेतिया में भी चमका 'शहंशाह'
बिहार में बेतिया जिले के शहंशाह सिद्दीकी ने यूपीएससी परीक्षा में 762वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने अपने छठे प्रयास में यह कामयाबी हासिल की है। रिजल्ट जारी होते ही शहंशाह के घर में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई बुलंदशहर से की है। शहंशाह सिद्दीकी ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी लेकिन पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत की थी।
शहंशाह के परिवार ने ऐसे मनाया सफलता का जश्न