UPSC NDA result 2022: यूपीएससी एनडीए 2 का परिणाम घोषित, यहां Direct Link पर करें चेक
Edited By Niharika Gupta

UPSC NDA result 2022
Edited By Niharika Gupta

UPSC NDA result 2022
UPSC NDA result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 19 सितंबर को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II), 2022 के परिणाम की घोषणा की है। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना परिणाम देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट में चुने हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
UPSC NDA 2 परीक्षा 2022 का आयोजन 4 सितंबर को NDA के थल सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 150वें कोर्सेज के लिए और 2 जुलाई 2023 से शुरू होने वाले 112वें भारतीय नौसेना अकादमी कोर्सेज (INAC) में प्रवेश के लिए किया गया था। इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या 400 होगी।
योग्य उम्मीदवारों को रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (SSB) द्वारा इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम के घोषणाकी तारीख से (15) दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी।
NDA / NA कोर्सेज में प्रवेश यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद लिखित परीक्षा परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के सेवा चयन बोर्ड द्वारा बुद्धि और व्यक्तित्व परीक्षण किया जाएगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: