UPSC NDA & NA 2 Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 10 अगस्त, 2022 को यूपीएससी एनडीए और एनए 2 एडमिट कार्ड 2022 (UPSC NDA & NA 2 Admit Card 2022) जारी किया है। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा 2 के लिए उपस्थित होंगे, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारी शामिल हैं। इसलिए आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे इसे परीक्षा केंद्र पर ले जाएं। इसके बिना किसी को भी परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड 10 अगस्त से 4 सितंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। परीक्षा 4 सितंबर, 2022 को सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Direct link to download admit card here

विज्ञापन

UPSC NDA & NA 2 Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें

  1. यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी एनडीए और एनए 2 एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

परीक्षा से संबंधित जानकारी

गौरतलब है कि UPSC NDA/NA II परीक्षा 2022 4 सितंबर, 2022 को निर्धारित है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। छात्रों को दोनों के लिए उपस्थित होना होगा। पेपर 1 गणित का होगा, जो 2.5 घंटे का होगा और 300 अंकों का होगा। दूसरा पेपर, या पेपर 2, जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा जो 2.5 घंटे का होगा और इसमें 600 अंक होंगे ।उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ